फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Crakk: विद्युत जामवाल की नई फिल्म का हुआ एलान, स्पोर्ट्स ड्रामा में जैकलीन के साथ नजर आएंगे अभिनेता

Thu, 20 Oct 2022 06:07 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 20 Oct 2022 06:07 PM IST
विज्ञापन
Crakk: Vidyut Jaamwal announced new sports action film starring jacqueline Fernandez and arjun rampal in stron
विद्युत जामवाल - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के मार्शल आर्ट एक्सपर्ट माने जाने वाले विद्युत जामवाल अपने एक्सरसाइज रुटीन को लेकर खूब सुर्खियां बटोरते हैं। इसके साथ ही अभिनेता अपनी फिल्मों और उनमें दिए गए एक्शन सीकवेंस को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। पिछले दिनों अपनी एक्शन फिल्म 'कमांडो 3' के बाद अब विद्युत जामवाल ने अपनी अगली फिल्म करा एलान कर दिया है। आज अभिनेता ने अपनी इस आगामी फिल्म और उसकी स्टार कास्ट से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है।

Crakk: Vidyut Jaamwal announced new sports action film starring jacqueline Fernandez and arjun rampal in stron
अर्जुन रामपाल, जैकलीन - फोटो : सोशल मीडिया

आज अभिनेता विद्युत जामवाल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी आने वाली फिल्म 'क्रैक' की घोषणा की है। इसके लिए विद्युत अपने इंस्टाग्राम पर अपनी और फिल्म की स्टार कास्ट की कुछ तस्वीरें साझा की है। विद्युत द्वारा साझा की गई इन तस्वीरों में देखा सकता है कि, 'अभिनेता ने हाथ में बोर्ड पकड़ा है, जिसपर फिल्म का नाम लिखा है।' विद्युत ने इस पोस्ट में अपनी तस्वीर के साथ  जैकलीन फर्नांडीज और अर्जुन रामपाल की भी तस्वीरें साझा की हैं। विद्युत जामवाल की तरह ही उन दोनों ने भी हाथ में बोर्ड पकड़ा हुआ है। 
TRP Week 41: दर्शकों की फिर पहली पसंद बना ‘अनुपमा’,टॉप 5 में इस शो ने मारी धमाकेदार एंट्री

Crakk: Vidyut Jaamwal announced new sports action film starring jacqueline Fernandez and arjun rampal in stron
विद्युत जामवाल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सामने आई तस्वीरों से साफ हो गया है कि विद्युत के साथ-साथ जैकलीन और अर्जुन रामपाल भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक, इस फिल्म का एलान एक साल पहले ही हो गया था, लेकिन मूवी का नाम तय नहीं हो पाया था। लेकिन आज फिल्म का नाम सामने आ गया है। सितारों ने अपने पोस्ट के जरिए अपनी फिल्म 'क्रैक' का नाम रिवील कर दिया है। आपको बता दें ऐसा पहली बार है, जब विद्युत जामवाल, जैकलीन फर्नांडीज और अर्जुन रामपाल पर्दे पर एक साथ नजर आएंगे।
Urfi Javed: बैकलेस होकर उर्फी ने पहने मेटल के फेफड़े, लोगों को सीख देने के चक्कर में जमकर ट्रोल हुईं एक्ट्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
Crakk: Vidyut Jaamwal announced new sports action film starring jacqueline Fernandez and arjun rampal in stron
विद्युत जामवाल - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें मेकर्स ने 'क्रैक' को भारत की पहली एक्सट्रीम स्पोर्ट्स एक्शन फिल्म बताया है। अगले साल 2023 में रिलीज होने वाली इस फिल्म में विद्युत बेहतरीन एक्शन स्टार विद्युत कई स्पोट्र्स बेस्ड एक्शन स्टंट्स करते नजर आएंगे। वहीं, अगर 'क्रैक' फिल्म की कहानी की बात करें, तो यह फिल्म एक ऐसे शख्स की कहानी दिखाई जाएगी, जो मुंबई की झुग्गी-झोपड़ियों से निकलकर स्पोर्ट्स में अपना नाम बनाएगा। 
दिवाली के खास मौके पर रिलीज हुईं बड़े सितारों की ये फिल्में, लेकिन नहीं चला पाईं जादू

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed