सब्सक्राइब करें

'जोकर' बन आयुष्मान खुराना ने जाहिर की ये खास इच्छा, कहा- ' क्या आपको पता है, मैं कैसा हूं...?'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 06 Jun 2020 04:45 PM IST
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana shares his desire on social media to play negative role like joker
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना लॉकडाउन में अपने फैंस से जुड़ने के लिए कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। वह इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और फैंस के लिए तस्वीरें- वीडियोज साझा के साथ अपने बारे में बातें भी साझा करते रहते हैं। एक बार फिर से आयुष्मान खुराना सोशल मीडिया पर खास पोस्ट साझा करने की वजह से सुर्खियों में हैं।

Trending Videos
Ayushmann Khurrana shares his desire on social media to play negative role like joker
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल आयुष्मान खुराना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में वह जोकर बने नजर आए। उनका यह जोकर लुक हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता वॉकिन फीनिक्स की फिल्म जोकर से मिलता- जुलता है। आयुष्मान खुराना ने अपने इस जोकर लुक की तस्वीर को साझा करते हुए पोस्ट भी लिखा। साथ ही खास इच्छा भी जाहिर की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana shares his desire on social media to play negative role like joker
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला

आयुष्मान खुराना ने अपने पोस्ट में लिखा, 'क्या मैं आपको ऐसा शख्स दिखता हूं, जिसके पास कोई योजना है? क्या आपको पता है, मैं कैसा हूं। मैं कारों का पीछा करने वाला कुत्ता हूं, मुझे नहीं पता अगर मुझे पकड़ा गया तो क्या करना है। मैं अराजकता का एजेंट हूं!' आयुष्मान खुराना ने पोस्ट में अपनी इच्छा जाहिर करते हुए आगे लिखा, 'मैं हमेशा से जोकर जैसा निगेटिव किरदार निभाने की सोचता था'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

“Do I really look like a guy with a plan? You know what I am? I’m a dog chasing cars. I wouldn’t know what to do with one if I caught it ... I’m an Agent of Chaos!” - Sinister, menacing, evil, cold, conniving yet brilliant, genius - have always thought of playing a negative character like Joker. Thank you @swapnilmpawar for reading my mind and this incredible artwork!

A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk) on

Ayushmann Khurrana shares his desire on social media to play negative role like joker
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर आयुष्मान खुराना का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। उनके कई फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि आयुष्मान खुराना इस लॉकडाउन में वरिष्ठ नागरिकों को चिकित्सा की जरूरतों को लेकर जागरूक कर रहे हैं। इस काम को वह राष्ट्रीय महिला आयोग, महिला और बाल विकास मंत्रालय की मदद से कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Ayushmann Khurrana shares his desire on social media to play negative role like joker
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

वरिष्ठ नागरिकों के बीच जागरूकता फैलाने की जानकारी खुद आयुष्मान खुराना ने सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था, महिला आयोग द्वारा हैप्पी टू हेल्प टास्क-फोर्स एक अच्छी पहल है। यह लॉकडाउन की वजह से आवश्यक वस्तुओं / दवा की आपूर्ति में परेशानी का सामना करने वाले वरिष्ठ नागरिकों की मदद करने के लिए है।' इसके अलावा आयुष्मान ने एक मेल आईडी जारी करते हुए कहा कि जो भी जरूरतमंद है वो इस पर अपनी बात भेज सकता है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed