{"_id":"5edb71198c52a9116e670cbd","slug":"neha-kakkar-birthday-special-then-and-now-pic-and-her-life-struggle","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Neha Kakkar: 14 साल में कितनी बदल गईं नेहा कक्कड़, कुछ तस्वीरों में तो पहचानना भी मुश्किल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Neha Kakkar: 14 साल में कितनी बदल गईं नेहा कक्कड़, कुछ तस्वीरों में तो पहचानना भी मुश्किल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 06 Jun 2020 04:25 PM IST
मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) का आज जन्मदिन है। वह 32 साल की हो गई हैं। नेहा सिंगिंग में जितनी माहिर हैं, वह उतना ही बेहतरीन डांस भी करती हैं। नेहा (Neha Kakkar Birthday) के म्यूजिक और डांसिग वीडियोज इंटरनेट पर आते ही छा जाते हैं। लॉकडाउन से पहले नेहा इंडियन आइडल को जज कर रही थीं। नेहा के जन्मदिन पर चलिए आपको दिखाते हैं उनका बदलता हुआ लुक।
Trending Videos
2 of 5
neha kakkar
नेहा ने अपने करियर की शुरुआत 'इंडियन आइडल' में बतौर कंटेस्टेंट की थी। इतने लंबे अरसे में नेहा कक्कड़ के लुक में कितना बदलाव आ गया है। ऊपर दिख रही तस्वीर उन दिनों की है जब वह पैसे कमाने के लिए जगराते में भजन गाया करती थीं। इस तस्वीर में नेहा अपनी बहन और गायक सोनू कक्कड़ के साथ जगराते में भजन गाती दिख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
neha kakkar
नेहा 'इंडियन आइडल' सीजन दो में बतौर कंटेस्टेंट आई थीं। उस समय नेहा कुछ ऐसी दिखा करती थीं। इस तस्वीर में नेहा के साथ फराह खान और अनु मलिक नजर आ रहे हैं। दिलचस्प बात है कि जिस शो से नेहा इतनी पॉपुलर हुईं आज वह उसी शो को जज कर रही हैं।
4 of 5
neha kakkar
नेहा को इस तस्वीर में देखकर कोई नहीं कह सकता कि ये वहीं नेहा है जो आज करोड़ों दिलों पर राज करती हैं। नेहा ने साल की उम्र में गायकी शुरू की थी और 16 साल की उम्र तक सिर्फ भजन संध्या ही करती थीं।
विज्ञापन
5 of 5
neha kakkar
- फोटो : insatgram
नेहा ने इंडियन आइडल में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लेने के बाद एक म्यूजिक एलबम निकाली जिसका नाम 'नेहा द रॉक स्टार' था। यह साल 2008 में आई थी। इसके बाद नेहा को सिनेमाजगत में काम मिलने लगा। तस्वीरें देखकर खुद ही अंदाजा लगा लीजिए तब और अब की नेहा कक्कड़ में कितना फर्क आ गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।