{"_id":"5edb65aa8ebc3e906b602f02","slug":"ekta-kapoor-birthday-special-know-unknown-facts-about-bollywood-producer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तो इस वजह से एकता कपूर अधिकतर पहनती हैं काले कपड़े और 'क' से रखती हैं सीरियल्स के नाम, जानिए ये खास बातें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तो इस वजह से एकता कपूर अधिकतर पहनती हैं काले कपड़े और 'क' से रखती हैं सीरियल्स के नाम, जानिए ये खास बातें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sat, 06 Jun 2020 03:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
एकता कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
बड़े पर्दे से लेकर छोटे पर्दे तक, एकता कपूर मनोरंजन की दुनिया का जाना- माना हैं। वह कई सीरियल्स की निर्माता-निर्देशक रही हैं। एकता कपूर ने टीवी सीरियल्स के अलावा बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों का निर्माण भी किया है। एकता कपूर का जन्मदिन सात जून को होता है। वह मशहूर अभिनेता जितेंद्र की बेटी हैं। जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको एकता कपूर से जुड़ी खास बातें बताने जा रहे हैं।
Trending Videos
2 of 8
एकता कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
एकता कपूर का जन्म सात जून 1975 को हुआ था। एकता अपनी मां शोभा कपूर की लाडली बेटी हैं। एकता और शोभा कपूर बालाजी टेलीफिल्म्स की पार्टनर भी हैं। एकता कपूर ने महज 15 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत कर दी थी। उन्होंने 15 साल की उम्र में फिल्मकार कैलाश सुरेंद्रनाथ के साथ इंटर्नशिप करना शुरू किया था। वहीं पिता से आर्थिक मदद मिलने के बाद एकता ने टीवी सीरियल्स का निर्माण करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 8
एकता कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
यह बात कम लोगों को पता है कि 26 साल की उम्र में एकता कपूर फिल्म निर्माता भी बन गई थीं। बतौर फिल्म निर्माता उनकी पहली फिल्म क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता थी। इस फिल्म में गोविंदा और सुष्मिता सेन मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद एकता ने क्या कूल है हम, वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई और द डर्टी पिक्चर जैसी कई हिट फिल्में बनाईं।
4 of 8
एकता कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
एकता कपूर को कंटेंट क्वीन भी कहा जाता है। उन्होंने अपने पूरे करियर में सवा सौ से ज्यादा सीरियल्स, कई शानदार फिल्मों और वेब सीरीज का निर्माण किया है। इतना ही नहीं कई सितारों को पहचान दिलाने में एकता कपूर का काफी योगदान रहा है। सुशांत सिंह राजपूत और विद्या बालन जैसे सितारे उनके सीरियल और फिल्म का चेहरा रह चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 8
एकता कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
एकता कपूर ज्यातिषिशास्त्र और अंकशास्त्र में काफी यकीन करती है। इसी वजह से उन्होंने अपनी फिल्म वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई अगेन का नाम बदलकर वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा कर दिया था। एकता कपूर ज्यादातर काले कपड़ो और काली हाई हील सैंडल में नजर आती हैं इसके पीछे भी ज्योतिषीय वजह है। ज्योतिषि सुझावों के कारण ही एकता की ज्यादातर फिल्मों और धारावाहिकों के नाम ‘क’ अक्षर से शुरू होते है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।