नेहा कक्कड़ आज बॉलीवुड की मशहूर गायिकाओं में से एक हैं। युवा पीढ़ी को उनके गाने बहुत पसंद आते हैं। छह जून को नेहा कक्कड़ अपना जन्मदिन मनाती हैं। इस मौके पर नेहा के भाई टोनी ने खुलासा किया है कि उनके मां-बाप नहीं चाहते थे कि नेहा का जन्म हो और वो गर्भपात कराना चाहते थे।
नेहा कक्कड़ को इस दुनिया में नहीं लाना चाहते थे मां-बाप, भाई टोनी ने खुलासा करते हुए बताई ये वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक वीडियो के जरिए टोनी ने बताया कि उनके परिवार की स्थिति ठीक नहीं थी। ऐसे में वो नहीं चाहते थे कि बच्चे का जन्म हो लेकिन आठ हफ्ते बीत जाने की वजह से उनकी मां अबॉर्शन नहीं करा पाई थीं। बता दें कि फिल्मों में आने से पहले नेहा कक्कड और उनकी बहन सोनू कक्कड़ बचपन में जगरातों में भजन गाती थीं। दोनों ने काफी समय तक भजन गाकर ही पैसा कमाया है।
सोनू एक तरह से नेहा की मेंटॉर रहीं वो उनकी देख-रेख में ही गाना सीखती थीं। सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' से नेहा की किस्मत बदल गई। शो वो नहीं जीत पाईं लेकिन उनकी गायिकी की यात्रा यहीं से शुरू हो गई। बाद में नेहा कक्कड़ इंडियन 'आइडल' की जज भी रही थीं।
नेहा का कोई भी गाना रिलीज होते ही वो टॉप ट्रेडिंग में शामिल हो जाता है। फीमेल सिंगर्स की बात करें तो सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। इंस्टाग्राम पर उनके तीन करोड़ 86 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं।
बॉलीवुड में नेहा का पहला हिट सॉन्ग 'सेकेंड हैंड' जवानी माना जाता है। इसके अलावा 'यारियां' फिल्म के गाने 'सनी-सनी' से भी उन्हें खूब पहचान मिली। आज नेहा के सितारे बुलंदियों पर हैं। हाल ही में उन्होंने ऋषिकेश में एक आलीशान बंगला खरीदा। बंगले की तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया पेज पर साझा की थी।
'मन्नत' की बालकनी में मां गौरी के साथ दिखीं सुहाना खान, बारिश के दौरान की तस्वीरें वायरल