सब्सक्राइब करें

एकता कपूर समेत तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज, भारतीय सेना की छवि धूमिल करने का लगा है आरोप

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 06 Jun 2020 02:27 PM IST
विज्ञापन
FIR Against Ekta Kapoor and Three Others for Triple X-2 web series
एकता कपूर - फोटो : Social Media

टेलीविजन क्वीन एकता कपूर समेत तीन लोगों पर अश्लीलता फैलाने और राष्ट्रीय प्रतीकों के अपमान के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। एकता कपूर पर यह प्राथमिकी ओटीटी प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी पर एक वेब सीरीज के प्रसारण को लेकर दर्ज की गई है।

Trending Videos
FIR Against Ekta Kapoor and Three Others for Triple X-2 web series
एकता कपूर - फोटो : Social Media

मध्य प्रदेश के इंदौर में अन्नपूर्णा पुलिस थाने के प्रभारी सतीश कुमार द्विवेदी ने बताया कि यह प्राथमिकी दो स्थानीय बाशिंदों- वाल्मीक सकरगाये और नीरज याग्निक की शिकायत पर आईपीसी की धारा 294 (अश्लीलता) और 298 (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना) के साथ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम एवं भारत के राजकीय प्रतीक (अनुचित प्रयोग का निषेध) अधिनियम के संबद्ध प्रावधानों के तहत शुक्रवार रात दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
FIR Against Ekta Kapoor and Three Others for Triple X-2 web series
एकता कपूर

एकता कपूर पर आरोप है कि ओटीटी (ओवर द टॉप) प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी पर प्रसारित वेब सीरीज "ट्रिपल एक्स" के सीजन-2 के जरिए समाज में अश्लीलता फैलाई गई और एक समुदाय विशेष की धार्मिक भावनाएं आहत की गई।

FIR Against Ekta Kapoor and Three Others for Triple X-2 web series
एकता कपूर

थाना प्रभारी के मुताबिक शिकायत में यह आरोप भी लगाया गया है कि इस वेब सीरीज के एक दृश्य में भारतीय सेना की वर्दी को बेहद आपत्तिजनक तौर पर पेश करते हुए राष्ट्रीय प्रतीक चिह्नों का अपमान किया गया है। मामले में विस्तृत जांच जारी है।

विज्ञापन
FIR Against Ekta Kapoor and Three Others for Triple X-2 web series
एकता कपूर

इससे पहले कनफेडरेशन ऑफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने इसे लेकर राष्ट्रपति से शिकायत की थी। एसोसिएशन के महासचिव रणबीर सिंह का कहना था कि लाखों जवान इस तरह के गैर-जिम्मेदाराना फिल्मांकन का विरोध करते हैं। यह सीमाओं पर तैनात 24 लाख सेना एवं अर्धसैनिक बलों के जवानों की वर्दी की गरिमा एवं प्रतीक का सरासर अपमान है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed