{"_id":"5e55dc7a8ebc3ef3a552ae54","slug":"ayushmann-khurrana-shubh-mangal-zyada-saavdhan-vicky-kaushal-bhoot-box-office-collection-day-5","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पांचवें दिन भी आयुष्मान की 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' और विक्की की 'भूत' की रफ्तार धीमी, जानें कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पांचवें दिन भी आयुष्मान की 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' और विक्की की 'भूत' की रफ्तार धीमी, जानें कलेक्शन
आयुष्मान खुराना की 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' और विक्की कौशल की 'भूत पार्ट वन: द हॉन्टेड शिप' के कलेक्शन में पांचवें दिन भी गिरावट देखी गई। कलेक्शन में गिरावट चौथे दिन की तुलना में ज्यादा है जो कि वीकेंड के बाद लगातार जारी है। जानिए इन दोनों फिल्मों ने अभी तक कितना कलेक्शन किया।
2 of 5
शुभ मंगल ज्यादा सावधान का एक दृश्य
- फोटो : सोशल मीडिया
'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' ने पांचवें दिन करीब 3 करोड़ का कलेक्शन किया। इस तरह से इस फिल्म ने अभी तक पहले दिन 9.55 करोड़, दूसरे दिन 11.08 करोड़, तीसरे दिन 12.03 करोड़ और चौथे दिन 3.87 करोड़ का कलेक्शन किया। इस तरह से यह फिल्म पांचवें दिन का कलेक्शन मिलाकर अभी तक 39.53 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है।
3 of 5
भूत पार्ट वन
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
विक्की कौशल की 'भूत पार्ट वन: द हॉन्टेड शिप' फिल्म की बात करें तो इस फिल्म के कलेक्शन में भी पांचवें दिन गिरावट दर्ज हुई। अनुमान के मुताबिक पांचवें दिन ये फिल्म महज 2.20 करोड़ का कलेक्शन कर पाई। इस तरह से इस फिल्म ने अभी तक पहले दिन 5.10, दूसरे दिन 5.52, तीसरे दिन 5.74 और चौथे दिन 2.32 करोड़ का कलेक्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Shubh Mangal Zyada Saavdhan and Bhoot
- फोटो : twitter
इन दोनों फिल्मों के कलेक्शन को देखकर इतना तो साफ है कि दोनों ही बजट से कोसों दूर हैं। 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' का बजट 50 करोड़ है जबकि 'भूत' फिल्म का बजट 30 करोड़ है। 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' को भारत में 2500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। वहीं 'भूत' को भारत में 2000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है।
इस फिल्म में आयुष्मान के अलावा जितेंद्र कुमार, गजराज राव, नीना गुप्ता, मनु ऋषि चड्ढा, सुनीता, मानवी हैं। इस फिल्म का निर्देशन हितेश केवल्या ने किया है। जबकि फिल्म 'भूत' का निर्देशन भानु प्रताप सिंह ने किया है। इस फिल्म में विक्की के अलावा भूमि पेडनेकर और आशुतोष राणा हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।