फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आयुष्मान को 'गे' के किरदार में देख कैसा था बेटे का रिएक्शन, जवाब सुन भर आईं मां की आंखें

Tue, 28 Jan 2020 04:44 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 28 Jan 2020 04:44 AM IST
विज्ञापन
ayushmann khurrana son reaction to see him in gay character in Shubh Mangal Zyada Saavdhan
Ayushmann Khurrana - फोटो : Social Media

बॉलीवुड की हिट मशीन बन चुके आयुष्मान खुराना एक बार फिर बेहतरीन विषय पर बनी फिल्म लेकर दर्शकों के बीच आ रहे हैं। बीते दिनों उनकी आने वाली फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। फिल्म में आयुष्मान 'गे' बने हैं। अपने पिता को इस किरदार में देखकर आयुष्मान के बेटे का क्या रिएक्शन था, उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप ने बताया।

ayushmann khurrana son reaction to see him in gay character in Shubh Mangal Zyada Saavdhan
Tahira Kashyap - फोटो : Social Media

ताहिरा ने ट्वीट कर बताया कि अपने बेटे का जवाब सुनकर उनकी आंखें भर आईं। उन्होंने लिखा, 'पिता की आने वाली फिल्म(शुभ मंगल ज्यादा सावधान) को देखकर, मैंने अपने 8 साल के बेटे से पूछा कि क्या उसे होमोसेक्सुअलिटी या 'गे' का मतलब पता है? उसने कहा हां उसे पता है। मैंने पूछा कि क्या उसे इससे कोई दिक्कत है तो उसने कहा कि इसमें दिक्कत होने वाली बात क्या है? मेरी आंखों में आंसू थे और मुझे उसपर गर्व है।'
 



 

ayushmann khurrana son reaction to see him in gay character in Shubh Mangal Zyada Saavdhan
Ayushmann Khurrana - फोटो : Social Media

बीते दिनों आयुष्मान ने बताया था कि उनके पिता पी खुराना और मां पूनम को फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' का ट्रेलर बहुत पसंद आया। वहीं दोनों ने सिर्फ एक बार नहीं बल्कि फिल्म का ट्रेलर कई बार देखा। आयुष्मान कहते हैं कि जब मैंने अपने परिवार वालों को फिल्म का ट्रेलर एन्जॉय करते देखा तो मुझे यकीन हो गया है कि हमारी टीम की मेहनत सफल हो गई है। आम लोग न सिर्फ फिल्म से कनेक्ट हो पाएंगे बल्कि एक बड़ी रूढ़िवादी सोच पर चोट भी कर पाएंगे। आयुष्मान आगे बताते हैं कि बाद में उनके माता-पिता ने कहा कि उन्हें गर्व है अपने बेटे पर, जो हर बार कुछ समाज से जुड़ा सिनेमा के माध्यम से दर्शकों तक पहुंचा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
ayushmann khurrana son reaction to see him in gay character in Shubh Mangal Zyada Saavdhan
शुभ मंगल ज्यादा सावधान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में आयुष्मान खुराना के साथ ही जितेन्द्र कुमार भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में जितेन्द्र भी गे के किरदार में हैं। इसके साथ ही फिल्म में नीना गुप्ता और गजराज भी नजर आएंगे। हितेश द्वारा निर्देशित फिल्म 21 फरवरी को रिलीज होगी।

पद्मश्री विवाद में पिता का नाम आने पर भड़के अदनान सामी, बोले- 'उन्होंने अपने देश के लिए...'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed