फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पद्मश्री विवाद में पिता का नाम आने पर भड़के अदनान सामी, बोले- 'उन्होंने अपने देश के लिए...'

Tue, 28 Jan 2020 03:08 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 28 Jan 2020 03:08 AM IST
विज्ञापन
Adnan Sami gets angry on his father name use for controversy Padma Shri
Adnan Sami - फोटो : Social Media

पद्मश्री सम्मान के लिए अदनान सामी के नाम की घोषणा होते ही विवाद शुरू हो गया। कांग्रेस और दूसरे विपक्षी दल लगातार अदनान को पद्मश्री दिए जाने का विरोध कर रहे हैं। रविवार कांग्रेस के प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने कहा था कि भारत पर गोलाबारी करने वाले पाकिस्तानी वायुसेना अफसर के बेटे को पुस्सकार क्यों दिया जा रहा है? वहीं भाजपा लगातार इस पर अदनान का समर्थन कर रही है। पिता पर हो रही सियासत पर अब अदनान खुद सामने आए हैं।

Adnan Sami gets angry on his father name use for controversy Padma Shri
adnan sami - फोटो : social media

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में अदनान ने कहा, 'मेरे पिता 1965 की लड़ाई में पाकिस्तान के एक फाइटर पायलट थे। उन्होंने अपने देश के लिए अपनी ड्यूटी निभाई। उनको देशभक्ति के लिए सम्मानित भी किया गया। कौन सी दुनिया में ऐसा दस्तूर है। एक बेटे पर आप इल्जाम लगाते हो उसके बाप के कामों के ऊपर। मेरे वजूद में तो दुनिया में जो भी इसके तासूर हों, मेरी जिन्दगी में इसका कोई असर नहीं होता, क्योंकि वो पुराना गाना है ना 'कुछ तो लोग कहेंगे लोगों का काम है कहना।' आप कभी भी सभी को खुश नहीं कर सकते।'






 

Adnan Sami gets angry on his father name use for controversy Padma Shri
Adnan Sami - फोटो : Social Media

कांग्रेस ने क्या था?
कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने अदनान पर जुबानी वार किया था। जयवीर ने कहा था, 'करगिल युद्ध में शामिल रहे हमारे जवान और सेना के पूर्व अफसर मोहम्मद सनाउल्लाह को घुसपैठिया घोषित कर दिया गया। वहीं, भारत के खिलाफ युद्ध लड़ने वाले पाकिस्तानी वायुसेना के पायलट के बेटे को पद्मश्री दिया जा रहा है। यह एनआरसी और सरकार की चमचागिरी करने का जादू है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Adnan Sami gets angry on his father name use for controversy Padma Shri
Adnan Sami - फोटो : amar ujala

अदनान ने दिया जवाब
अदनान ने जयवीर के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, 'बच्चे क्या तुम अपना दिमाग क्लीयरेंस सेल से लाए हो या फिर सेकंड हैंड नॉवेल्टी स्टोर से खरीदा है। क्या बर्कले में तुम्हे यही सिखाया गया है कि माता-पिता के कृत्यों के लिए बेटा जिम्मेदार या सजा का हकदार होता है? और तुम वकील हो? लॉ स्कूल से तुमने यही सीखा है? इसके लिए शुभकामनाएं।'

विज्ञापन
Adnan Sami gets angry on his father name use for controversy Padma Shri
संबित पात्रा - फोटो : BJP Twitter

भाजपा ने सोनिया गांधी को लेकर साधा निशाना
भाजपा नेता संबित पात्रा ने प्रेस कांफ्रेंस कर अदनान सामी को पद्मश्री दिए जाने पर कहा कि विपक्ष अदनान को पद्मश्री देने का इसलिए विरोध कर रहा है क्योंकि उनके पिता पाकिस्तानी वायुसेना में थे। अगर ऐसा है तो कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के पिता तो तानाशाह मुसोलिनी और हिटलर से जुड़े थे, फिर उन्हें भारत की नागरिकता क्यों दी गई? 

Bigg Boss 13: फिर एक दूसरे के करीब आए सिद्धार्थ और शहनाज, आखिर कह दी दिल की बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed