{"_id":"58bf7b8a4f1c1b663ddc42ad","slug":"b-day-spl-fardeen-khan-became-an-overnight-sensation-with-first-film-and-now-he-has-disappeared","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"B'Day Spl: पहली फिल्म के लिए मिला बेस्ट एक्टर का अवार्ड, मोटापे के चलते फिल्में मिलना हुईं बंद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
B'Day Spl: पहली फिल्म के लिए मिला बेस्ट एक्टर का अवार्ड, मोटापे के चलते फिल्में मिलना हुईं बंद
Wed, 08 Mar 2017 08:14 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
Updated Wed, 08 Mar 2017 08:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
90 के दशक में कई ऐसे एक्टर हुए जिन्होंने अपना ड्रीम डेब्यू किया और जबरदस्त ख्याति पाई। लेकिन बाद में उनमें से जहां कुछ गुमनामी के अंधेरे में खो गए तो वहीं कुछ की जिंदगी इस कदर फटेहाल हो गई कि फिल्में मिलना तक बंद हो गईं। ऐसे ही एक हीरो रहे फरदीन खान। जी हां, वही फरदीन खान जिन्होंने 1998 में फिल्म 'प्रेम अगन' से सुपरहिट डेब्यू किया था।
आज फरदीन खान अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक वक्त पर सभी की पसंद रहा ये हीरो आज फिल्मी परदे से गायब है।
2 of 6
पहली ही फिल्म के लिए फरदीन को फिल्मफेयर का बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड दिया गया और उनकी एक्टिंग को भी काफी सराहा गया। इसके बाद तो जैसे फरदीन की निकल पड़ी और 'जंगल', 'लव के लिए कुछ भी करेगा', 'ओम जय जगदीश', 'हे बेबी' 'जानशीं' और 'ऑल द बेस्ट' जैसी हिट फिल्में दीं।
3 of 6
- फोटो : getty
लेकिन आज फरदीन खान की हालत कुछ ऐसी हो गई है फिल्में मिलना तो दूर कोई भी उन्हें देखकर पहचान नहीं पाएगा। चाहें फिल्में हिट रही हों या फिर फ्लॉप, फरदीन खान ने जैसे-तैसे 2010 तक फिल्मों पर अपनी पकड़ बनाए रखी, लेकिन बाद में ड्रग्स रखने के आरोप में पकड़े जाने के बाद उनका करियर तो जैसे दांव पर ही लग गया।
एक वक्त आया जब उन्हें फिल्में मिलनी बंद हो गईं और उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से किनारा कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
- फोटो : self
चकाचौंध से दूर रहने के बाद फरदीन की हालत कुछ ही दिनों में काफी खराब हो गई। वो इस कदर मोटे हो गए कि बुढ़ापा साफ झलकने लगा। उनके इस मोटापे का सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब मजाक भी उड़ाया। किसी ने उन्हें रसगुल्ला कहा तो किसी ने उनकी तुलना बप्पी लाहिरी से कर दी, लेकिन फरदीन खान ने उस मजाक को खुद पर हावी नहीं होने दिया।
कुछ वक्त पहले फरदीन को प्रीति जिंटा की बर्थडे पार्टी में देखा गया और उसमें भी वो काफी अलग अवतार में नजर आए। उनका वजन पहले से काफी बढ़ा हुआ था और सफेद बाल दाढ़ी से बाहर झांक रहे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।