फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B'Day SPL: क्यों सीधी-सादी हीरोइन बन गई टॉलीवुड की सेक्स सायरन ?

Fri, 02 Dec 2016 10:14 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 02 Dec 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
B'Day SPL: The reality behind Silk Smitha's stardom
- फोटो : self
जब भी हम सिल्क स्मिता का नाम लेते हैं तो हमारे जेहन में विद्या बालन का ही नाम आता है जिन्होंने फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' में इस नाम का किरदार निभाया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिल्क स्मिता असल में कौन थीं ?

B'Day SPL: आखिर एक हीरोइन क्यों मजबूर होती है डर्टी पिक्चर करने के लिए ?

B'Day SPL: The reality behind Silk Smitha's stardom
- फोटो : self
सिल्क स्मिता साऊथ फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना नाम थीं। उनका असली नाम विजयालक्ष्मी था लेकिन फिल्मों में जिस तरह के किरदार उन्हें निभाने के लिए मिले उनकी वजह से उन्हें सॉफ्ट पोर्न एक्ट्रेस, सेक्स सायरन, बिकनी गर्ल जैसे कई नाम दिए गए। कहने को तो बाद में उन्हें खूब ख्याति मिली लेकिन इस ख्याति के पीछे का सच काफी कड़वा था जिसने डर्टी सिनेमा की परतें लोगों के सामने खोलकर रख दीं।

B'Day SPL: आखिर एक हीरोइन क्यों मजबूर होती है डर्टी पिक्चर करने के लिए ?

B'Day SPL: The reality behind Silk Smitha's stardom
सिल्क स्मिता की असल जिंदगी में काफी मुश्किलें थीं। घर परिवार की हालत भी ठीक नहीं थी शायद यही वजह रही कि फिल्म इंडस्ट्री में आने के बावजूद भी उन्हें अपनी पहचान बनाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। लेकिन नतीजा क्या हुआ ? उन्हें बी और सी ग्रेड फिल्में ही मिलीं जिनमें उन्हे ऐसे ऐसे बोल्ड रोल निभाने के लिए कि कोई भी हीरोइन वो रोल करने के लिए तैयार नहीं होगी। लेकिन यही किरदार उनकी असल जिंदगी का हिस्सा बन गए और उनकी पहचान इन्ही किरदारों के नाम पर होने लगी। सिल्क स्मिता को इसका बुरा तो लगता था लेकिन ऊपर से वो हमेशा बिंदास और खुश रहतीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

B'Day SPL: आखिर एक हीरोइन क्यों मजबूर होती है डर्टी पिक्चर करने के लिए ?

B'Day SPL: The reality behind Silk Smitha's stardom
- फोटो : self
कमसिन उम्र में सिल्क स्मिता ने जो दुख सहे शायद उनके आगे फिल्म इंडस्ट्री का ये काला स्याह सच उन्हें अच्छा लगने लगा था। यहां टिके रहने और अपना गुजारा करने के लिए सिल्क ने हर छोटा-बड़ा काम और उत्तेजक रोल करने  शुरु कर दिए। हर कोई सिल्क की नशीली और उत्तेजक अदाओं का दिवाना था। जहां काम के लिए सिल्क को सराहना मिलनी चाहिए थी वहां हर कोई उन्हें सॉफ्ट पोर्न करने वाली हीरोइन के नाम पर जानने लगा और इस तरह की छवि के लिए सिल्क को खूब ताने और बुराइयां सुनने को मिलीं।
विज्ञापन

B'Day SPL: आखिर एक हीरोइन क्यों मजबूर होती है डर्टी पिक्चर करने के लिए ?

B'Day SPL: The reality behind Silk Smitha's stardom
सिल्क का सफर ऐसे ही चल रहा था और फिर वो मोड़ आया जब उन्हें करियर की सबसे बड़ी फिल्म मिली और वो काफी हिट रही। इस फिल्म में उनके किरदार का नाम सिल्क था लेकिन सफलता के बाद उन्होंने अपने नाम को सिल्क स्मिता कर लिया। इसके बाद तो उन्होंने पीछे मुड़कर ही नहीं देखा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed