{"_id":"589b08c54f1c1b945237a264","slug":"b-day-spl-these-films-of-udita-goswami-were-full-of-intimacy-and-bold-scenes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"B'Day SPL: इन फिल्मों में उदिता गोस्वामी के इंटीमेट सीन्स ने मचाया था बवाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
B'Day SPL: इन फिल्मों में उदिता गोस्वामी के इंटीमेट सीन्स ने मचाया था बवाल
Thu, 09 Feb 2017 05:15 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 09 Feb 2017 05:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
जब बात होती है बॉलीवुड की हॉट और सेक्सी हीरोइनों की तो उनमें उदिता गोस्वामी का नाम ना आए ऐसा हो ही नहीं सकता। अपने एक दशक लंबे करियर में उदिता गोस्वामी ने महज 14 फिल्में कीं लेकिन उन फिल्मों में वो अपनी एक्टिंग से ज्यादा बोल्ड और हॉट सीन्स को लेकर चर्चा में रहीं।
2 of 5
- फोटो : self
फिल्म 'पाप' उदिता की पहली फिल्म थी। 2003 में आई इस फिल्म में उनके साथ एक्टर जॉन अब्राहम थे। इस फिल्म की भी इतनी चर्चा नहीं हुई थी जितनी चर्चा जॉन और उदिता के बीच फिल्माए गए बोल्ड और इंटीमेट सीन की हुई थी। इस फिल्म को उस वक्त की सबसे बोल्ड फिल्म माना गया। यहां तक कि फिल्म के पोस्टर भी काफी बोल्ड थे।
3 of 5
2005 में आई फिल्म 'जहर' में भी उदिता गोस्वामी ने जमकर स्किन शो किया। इस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ उदिता ने जमकर इंटीमेट सीन दिए। फिल्म के पोस्टर पर भी उदिता ने बेयर बैक के साथ पोज किया जिसका काफी विरोध भी किया गया।
इसी फिल्म के दौरान उदिता गोस्वामी का डायरेक्टर मोहित सूरी के साथ अफेयर शुरु हुआ और फिर शादी हो गई। फिल्म में शमिता शेट्टी भी खास रोल में दिखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : self
इसके बाद 2006 में आई फिल्म 'अक्सर' भी उदिता और इमरान हाश्मी के बीच इंटीमेट सीन को लेकर खूब सुर्खियों में रही। ये जबरदस्त बोल्ड और हॉट सीन का ही नतीजा था कि युवा वर्ग इस फिल्म की तरफ आकर्षित हुआ और ये फिल्म हिट रही।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : self
2012 में आई फिल्म 'डायरी ऑफ ए बटरफ्लाई' में भी उदिता गोस्वामी उसी बोल्ड अंदाज में नजर आईं और अपने को-स्टार के साथ जमकर हॉट और सेक्स सीन दिए। फिलहाल उदिता गोस्वामी फिल्मों से दूर हैं और अपनी शादीशुदा जिंदगी एंजॉय कर रही हैं। नौ साल तक मोहित सूरी को डेट करने के बाद उदिता ने उनसे शादी कर ली और अब उनकी एक बेटी भी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।