{"_id":"58e27a444f1c1bf0125b40ac","slug":"b-day-spl-when-parveen-babi-accused-amitabh-bachchan-of-killing-her","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"B'Day Spl: 'अमिताभ बच्चन मुझे मारना चाहते हैं', परवीन बॉबी के इस खुलासे से हिल गई थी फिल्म इंडस्ट्री","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
B'Day Spl: 'अमिताभ बच्चन मुझे मारना चाहते हैं', परवीन बॉबी के इस खुलासे से हिल गई थी फिल्म इंडस्ट्री
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
Updated Tue, 04 Apr 2017 09:23 PM IST
विज्ञापन
परवीन बॉबी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
70- 80 के दशक में परवीन बॉबी की पहचान एक ऐसी बोल्ड और बिंदास हीरोइन की थी जिसके चार्म और खूबसूरती के आगे बाकी हीरोइनें भी पानी भरतीं थीं। निर्माता-निर्देशक से लेकर उस दौर का हर बड़ा स्टार परवीन बॉबी और उनके हुनर का कायल था। उस दौर में परवीन बॉबी धीरे-धीरे ऐसी हीरोइन के तौर पर उभर रहीं थीं जिन्होंने आम रास्ते को छोड़ बोल्डनेस का रास्ता पकड़ा।
परवीन बॉबी
हर स्टार के साथ परवीन बॉबी ने काम किया। अमिताभ बच्चन के साथ तो परवीन बॉबी की जोड़ी को काफी पसंद किया गया और दोनों ने साथ में कई हिट फिल्में दीं। दोनों के बीच काफी अच्छे रिलेशन थे, लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया जब परवीन बॉबी ने अमिताभ बच्चन पर उन्हें जान से मारने का इल्जाम लगा दिया।
क्या था पूरा मामला ?
क्या था पूरा मामला ?
परवीन बॉबी
ये बात तब की है जब परवीन बॉबी एक गंभीर मानसिक बीमारी से पीड़ित थीं। परवीन बॉबी ने आध्यात्म से जुड़ने के चक्कर में फिल्मों को अलविदा कह दिया। वो अपने करियर के चरम पर थीं लेकिन ना जाने क्यों उनका मन फिल्मों से ऊब गया। फिल्में छोड़ वो कई सालों के लिए गुमनाम हो गईं...और फिर एक दिन वो ऐसी हालत में मिली जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
परवीन बॉबी
परवीन काफी बदल चुकीं थीं। उनका वजन काफी बढ़ गया था..अजीब-अजीब हरकतें करने लगीं थीं वो..और इसी दौरान चेकअप के वक्त पता चला कि परवीन बॉबी को पैरानॉइड सीजोफ्रेनिया नाम की गंभीर मानसिक बीमारी है जिसमें इंसान को वो सब असल में होता हुआ दिखने लगता है जो सच नहीं होता।
परवीन बॉबी के साथ यही हुआ। इसी बीमारी की वजह से परवीन को अमिताभ बच्चन अपने दुश्मन नजर आने लगे। अमिताभ पर परवीन ने उन्हें मारने का इल्जाम लगाया।
परवीन बॉबी के साथ यही हुआ। इसी बीमारी की वजह से परवीन को अमिताभ बच्चन अपने दुश्मन नजर आने लगे। अमिताभ पर परवीन ने उन्हें मारने का इल्जाम लगाया।
विज्ञापन
परवीन बॉबी
1989 में एक मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में परवीन ने कहा था, 'अमिताभ बच्चन अंतर्राष्ट्रीय गैंग्सटर हैं। वो मेरी जिंदगी के पीछे पड़े हैं..मेरी जान लेना चाहते हैं। उनके गुंडों ने मुझे किडनैप कर लिया और मुझे एक आइलेंड पर रखा गया। वहां अमिताभ बच्चन के गुंडों ने मेरी सर्जरी की और मेरे कान के नीचे एक चिप और ट्रांसमीटर जैसा कुछ लगा दिया।'