{"_id":"5ca49540bdec2213f32f832c","slug":"b-day-spl-when-parveen-babi-accused-amitabh-for-killing-her","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'अमिताभ बच्चन मुझे मारना चाहते हैं', परवीन बाबी के इस खुलासे से हिल गई थी फिल्म इंडस्ट्री","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'अमिताभ बच्चन मुझे मारना चाहते हैं', परवीन बाबी के इस खुलासे से हिल गई थी फिल्म इंडस्ट्री
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Wed, 03 Apr 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
Parveen Boby
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
70-80 के दशक में परवीन बॉबी की पहचान एक ऐसी बोल्ड और बिंदास हीरोइन की थी जिसके चार्म और खूबसूरती के आगे बाकी हीरोइनें भी पानी भरती थीं। निर्माता-निर्देशक से लेकर उस दौर का हर बड़ा स्टार परवीन बॉबी और उनके हुनर का कायल था। परवीन बॉबी धीरे-धीरे ऐसी हीरोइन के तौर पर उभर रहीं थीं जिन्होंने आम रास्ते को छोड़ बोल्डनेस का रास्ता पकड़ा। कल यानी 4 अप्रैल को अभिनेत्री परवीन बाबी की 14वीं जयंती है। उनका जन्म 4 अप्रैल 1949 को जूनागढ़ में हुआ था।
2 of 7
परवीन बॉबी
हर स्टार के साथ परवीन बॉबी ने काम किया। अमिताभ बच्चन के साथ तो परवीन बॉबी की जोड़ी को काफी पसंद किया गया और दोनों ने साथ में कई हिट फिल्में दीं। दोनों के बीच काफी अच्छे रिलेशन थे, लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया जब परवीन बॉबी ने अमिताभ बच्चन पर उन्हें जान से मारने का इल्जाम लगा दिया।
क्या था पूरा मामला ?
3 of 7
परवीन बाबी
- फोटो : SELF
ये बात तब की है जब परवीन बॉबी एक गंभीर मानसिक बीमारी से पीड़ित थीं। परवीन बॉबी ने आध्यात्म से जुड़ने के चक्कर में फिल्मों को अलविदा कह दिया। वो अपने करियर के चरम पर थीं लेकिन ना जाने क्यों उनका मन फिल्मों से ऊब गया। फिल्में छोड़ वो कई सालों के लिए गुमनाम हो गईं...और फिर एक दिन वो ऐसी हालत में मिली जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
parveen babi
परवीन काफी बदल चुकीं थीं। उनका वजन काफी बढ़ गया था..अजीब-अजीब हरकतें करने लगीं थीं वो..और इसी दौरान चेकअप के वक्त पता चला कि परवीन बॉबी को पैरानॉइड सीजोफ्रेनिया नाम की गंभीर मानसिक बीमारी है जिसमें इंसान को वो सब असल में होता हुआ दिखने लगता है जो सच नहीं होता। परवीन बॉबी के साथ यही हुआ। इसी बीमारी की वजह से परवीन को अमिताभ बच्चन अपने दुश्मन नजर आने लगे। अमिताभ पर परवीन ने उन्हें मारने का इल्जाम लगाया।
विज्ञापन
5 of 7
परवीन बॉबी
1989 में एक मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में परवीन ने कहा था, 'अमिताभ बच्चन अंतर्राष्ट्रीय गैंगस्टर हैं। वो मेरी जिंदगी के पीछे पड़े हैं..मेरी जान लेना चाहते हैं। उनके गुंडों ने मुझे किडनैप कर लिया और मुझे एक आइलेंड पर रखा गया। वहां अमिताभ बच्चन के गुंडों ने मेरी सर्जरी की और मेरे कान के नीचे एक चिप और ट्रांसमीटर जैसा कुछ लगा दिया।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।