सब्सक्राइब करें

BR Chopra: 60 के दौर में दीं सफल फिल्में, अशोक कुमार-दिलीप कुमार का करियर बनाया; फिर टीवी पर दिया सबसे सफल शो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 22 Apr 2025 07:30 AM IST
सार

Baldev Raj Chopra Birth Anniversary: बी.आर. चोपड़ा (बलदेव राज चोपड़ा) हिंदी सिनेमा और टेलीविजन के दिग्गज निर्माता-निर्देशक थे, जिन्होंने सामाजिक मुद्दों पर आधारित फिल्में और महाभारत जैसे ऐतिहासिक धारावाहिक बनाकर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। 
 

विज्ञापन
B R Chopra or Baldev Raj Chopra Birth Anniversary famour as director producer Mahabharat brother Yash Chopra
बी.आर. चोपड़ा का आज जयंती है - फोटो : एक्स
बी.आर. चोपड़ा की फिल्में और 'महाभारत' आज भी दर्शकों के बीच जीवित हैं। उनकी कहानियां और किरदार पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। उनकी विरासत आज भी हिंदी सिनेमा में चमक रही है। आज बी.आर. चोपड़ा की जयंती पर जानिए उनसे जुड़े किस्से...


 
Trending Videos
B R Chopra or Baldev Raj Chopra Birth Anniversary famour as director producer Mahabharat brother Yash Chopra
बेहतरीन निर्माता और निर्देशक - फोटो : अमर अजाला
पत्रकार से फिल्म निर्माता तक का सफर
बी.आर. चोपड़ा ने अपने करियर की शुरुआत एक पत्रकार के रूप में की थी। उन्होंने 1944 में 'सिने हेराल्ड' पत्रिका में काम शुरू किया। लेकिन 1947 में भारत-पाकिस्तान विभाजन के बाद वे मुंबई आ गए और फिल्म निर्माण में कदम रखा। उनकी पहली फिल्म 'करवट' (1949) भले ही न चली, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। इसके बाद उन्होंने फिल्म निर्देशक के तौर पर शोले, चांदनी चोक, नया दौर, धूल का फूल जैसी कई फिल्में बनाई। इसके अलावा उन्होंने कई टीवी सीरीज का निर्माण किया, जिसमें महाभारत, बहादुर शाह जफर, कानून और विष्णु पुराण जैसी सीरीज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
B R Chopra or Baldev Raj Chopra Birth Anniversary famour as director producer Mahabharat brother Yash Chopra
लाहौर से मुंबई का संघर्ष - फोटो : एक्स
लाहौर से मुंबई का संघर्ष
बी आर चोपड़ा का जन्म 1914 में लुधियाना (पंजाब) में हुआ था। उन्होंने लाहौर की पंजाब यूनिवर्सिटी से अंग्रेजी में एम.ए. किया। 1947 में विभाजन के समय लाहौर में उनकी फिल्म 'चांदनी चौक' की शूटिंग चल रही थी, लेकिन दंगों के कारण वह अधूरी रह गई। इसके बाद वे मुंबई आए और नए सिरे से शुरुआत की।
 
B R Chopra or Baldev Raj Chopra Birth Anniversary famour as director producer Mahabharat brother Yash Chopra
किशोर कुमार की अजीब शर्त - फोटो : ए्क्स
किशोर कुमार की अजीब शर्त
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक बार बी.आर. चोपड़ा ने गायक किशोर कुमार को अपनी फिल्म के लिए गाना गाने के लिए बुलाया। किशोर ने मजाक में एक अजीब शर्त रख दी कि वे तभी गाना गाएंगे, जब चोपड़ा उनके साथ सेट पर नाचेंगे। चोपड़ा ने उनकी शर्त मान ली और सेट पर किशोर के साथ थिरकते हुए गाना रिकॉर्ड करवाया।
विज्ञापन
B R Chopra or Baldev Raj Chopra Birth Anniversary famour as director producer Mahabharat brother Yash Chopra
धारावाहिक 'महाभारत' - फोटो : सोशल मीडिया
महाभारत की भव्यता
बी.आर. चोपड़ा की बनाई 'महाभारत' (1988-1990) भारतीय टेलीविजन का ऐतिहासिक धारावाहिक है। इसकी शूटिंग के लिए उन्होंने हर किरदार को जीवंत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। धारावाहिक की शुरुआत में हरीश भिमानी की आवाज में "मैं समय हूं" डायलॉग इतना लोकप्रिय हुआ कि आज भी लोग इसे याद करते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed