दुनिया में सभी को किसी न किसी चीज का शौक होता है। कोई किताबें पढ़ना पसंद करता है, तो किसी को तस्वीरें बनाकर उनमें रंग भरना बेहद पसंद होता है। इसी तरह से किसी को घोड़ों से प्यार होता है तो कोई पूरी दुनिया की सैर करना चाहता है.... यह आम आदमियों के शौक हैं। आम लोगों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी शौक रखते हैं, लेकिन उनके यह शौक उन्हीं की तरह थोड़े अलग और अनोखे होते हैं। आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको बॉलीवुड सेलेब्स के कुछ ऐसे ही अनोखे शौक के बारे में बताने जा रहे हैं। चलिए जानते हैं...
{"_id":"653f38491f3412a7d30b7c55","slug":"b-town-stars-special-and-bizarre-hobbies-sushmita-sen-amitabh-bachchan-salman-khan-saif-ali-khan-ameesha-patel-2023-10-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bollywood Celebs: अनोखे शौक रखते हैं ये सितारे, कोई पहनता है दो घड़ी तो किसी को है बाथरूम में पढ़ने की आदत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bollywood Celebs: अनोखे शौक रखते हैं ये सितारे, कोई पहनता है दो घड़ी तो किसी को है बाथरूम में पढ़ने की आदत
Wed, 01 Nov 2023 02:43 PM IST
पलक शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Wed, 01 Nov 2023 02:43 PM IST
विज्ञापन
स्टार्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की यूं तो हर बात निराली है। चाहे फिर वह अभिनेता का अभिनय हो या फिर उनकी आवाज, सभी चीजों के दीवाने पूरे देश में फैले हुए हैं। लेकिन बिग बी का एक शौक ऐसा है, जो उन्हें सभी से अलग बनाता है। दरअसल, अमिताभ बच्चन को दो घड़ियां पहनने का शौक है और उन्हें कई बार इनके साथ स्पॉट किया जा चुका है।

सुष्मिता सेन
- फोटो : social media
सुष्मिता सेन
अपनी खूबसूरती के बल पर दुनिया में पहचान बनाने वाली सुष्मिता सेन ने अपनी अदाकारी से लोगों के दिलों पर राज किया है। इन दिनों अभिनेत्री अपनी आगामी वेब सीरीज 'आर्या 3' के लिए सुर्खियों में हैं। इस सीरीज में डॉन बन दुश्मनों के छक्के छुड़ाती दिखने वाली अभिनेत्री को जानवरों से बहुत प्यार है। लेकिन उनका अनोखा शौक यह है कि सुष्मिता को जानवरों के साथ ही सापों से भी बहुत प्यार है।

सलमान खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सलमान खान
दुनियाभर में अपनी फिल्मों से धमाल मचाने वाले सलमान खान की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। सभी के मन में सवाल जरूर उठता होगा कि सल्लू भाई को क्या पसंद है? उन्हें आखिर किस चीज का शौक है? तो अभिनेता की पर्सनैलिटी देखकर कोई भी अंदाजा लगाने से चूक सकता है कि सलमान को अलग-अलग किस्म की साबुन इक्ट्ठा करने का शौक है।

अमीषा पटेल
- फोटो : सोशल मीडिया
अमीषा पटेल
'गदर 2' के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली अमीषा पटेल पिछले काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई हैं। अमीषा की खूबसूरती की तारीफ करने वालों को जानकर हैरानी होगी कि अभिनेत्री में अभी भी एक छोटी बच्ची बसती है। कैसे? तो वैसे कि जैसे छोटी बच्चियों को पिंक कलर से बेहद प्यार होता है और वह जो भी चीज पिंक कलर में दिखती है उसे ले लेती हैं। बिल्कुल ऐसा ही शौक अमीषा पटेल भी रखती हैं। अमीषा को पिंक कलर की चीजें कलेक्ट करने का शौक है।