फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान से आगे निकले टाइगर, Baaghi 2 ने 'पद्मावत' ही नहीं, 'बाहुबली 2' को भी पछाड़ा

Mon, 02 Apr 2018 08:01 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 02 Apr 2018 08:01 AM IST
विज्ञापन
baaghi 2 breaks baahubali 2 records box office collection in bihar
baaghi 2

बॉक्स ऑफिस पर 'बागी 2' की धमक जारी है। फिल्म ने पहले दिन ही 25 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर 'पद्मावत' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है लेकिन इसके साथ ही फिल्म ने कई और रिकॉर्ड बनाए हैं जिन्हें सुनकर आपको भी यकीन नहीं होगा।

baaghi 2 breaks baahubali 2 records box office collection in bihar
baaghi 2

बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, ओपनिंग डे के कलेक्शन के मामले में टाइगर श्रॉफ ने प्रभास और सलमान खान को भी पीछे छोड़ दिया है। 'बाहुबली: द कन्क्लूजन' ने रिलीज के पहले दिन बिहार में 1.08 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन किया था। जबकि सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' ने ओपनिंग डे पर 1.01 करोड़ की कमाई की थी। इन दोनों फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए 'बागी 2' ने बिहार में 1.28 करोड़ रुपए का आंकड़ा छू लिया है। 

baaghi 2 breaks baahubali 2 records box office collection in bihar
baaghi 2

देश भर में कमाई के आंकड़ों पर नजर डालें तो 'बागी 2' ने दो दिन में 45 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि यह आंकड़ा वीकेंड में 50 करोड़ और हफ्तेभर में 150 करोड़ पहुंच सकता है। 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
baaghi 2 breaks baahubali 2 records box office collection in bihar
Baaghi 2‬

टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी की इस फिल्म का बजट करीब 60 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। टाइगर की यह पहली फिल्म है जो देश भर में 3500 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। इसे विदेश में भी 625 स्क्रीन्स मिली हैं। इसमें इटली और म्यांमार जैसे 45 देश शामिल है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed