ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली 2' ने देश में तो कई रिकॉर्ड तोड़े ही अब इसका क्रेज चीन में भी सिर चढ़कर बोल रहा है। यह फिल्म चीन में इसी शुक्रवार को ही रिलीज हुई है और रिलीज होते ही यह फिल्म वहां पर भी धमाल मचाने लगी है हालांकि 'बाहुबली 2' से जितनी उम्मीद की जा रही थी यह फिल्म उतनी कमाई तो नहीं कर पाई।
चीन में पहले दिन ही 'बाहुबली 2' ने सलमान-आमिर को पछाड़ा, जानें कितना रहा कलेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, इस फिल्म ने पहले दिन कुल 2.43 मिलियन यानि 16.24 करोड़ का कारोबार किया है। पहले दिन की कमाई के मामले में यह फिल्म साल 2018 में चीन में रिलीज हुई दो बॉलीवुड फिल्मों से पीछे रह गई। इन दो फिल्मों में आमिर खान की 'सीक्रेट सुपरस्टार' और इरफान खान की 'हिंदी मीडियम' का नाम शुमार है।
#Baahubali2 opens VERY WELL in CHINA... Debuts at No 3 position... Opening day numbers are lower than #SecretSuperstar and #HindiMedium, but higher than #BajrangiBhaijaan [all 2018 releases in China]...
Fri $ 2.43 mn [₹ 16.24 cr]
Shows: 51,494
Footfalls: 484,276
प्रभास की फिल्म ने सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' को चीन में पहले दिन की कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है। 'बजरंगी भाईजान' ने पहले दिन चीन में 2.24 मिलियन का कारोबार किया था। वहीं फिल्म ने आमिर खान की 'दंगल' को भी पछाड़ दिया है।
'दंगल' ने चीन में पहले दिन 2.08 मिलियन की कमाई की थी। चीन में आमिर खान की 'दंगल' को 7000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। वहीं प्रभास की बाहुबली को 7000 हजार से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। इस तरह से इस मामले में प्रभास की फिल्म ने आमिर की 'दंगल' को पीछे छोड़ दिया।