फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: 'बाहुबली' के डायरेक्टर के बेटे ने की सगाई, कमाल की लग रही है दोनों की जोड़ी

Thu, 06 Sep 2018 10:39 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 06 Sep 2018 10:39 AM IST
विज्ञापन
baahubali director son karthikeya engaged to pooja prasad
Tollywood

मेगाब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली' के डायरेक्टर एसएस राजामौली के बेटे कार्थिकेय ने सगाई कर ली है। सगाई साउथ के एक्टर जगपती बाबू की भजीती पूजा प्रसाद से हुई है। रिंग सेरेमनी में राजामौली के करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए थे। मेहमान की लिस्ट में साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन के छोटे बेटे अखिल अक्किनेनी भी शामिल हुए थे। कार्थिकेय ने अपनी सगाई की खबर ट्विटर अकाउंट पर दी है। 

baahubali director son karthikeya engaged to pooja prasad
Tollywood

कार्थिकेय ने अपने ट्वीट में सगाई में आए सभी का धन्यवाद किया। उन्होंने अपनी मंगेतर पूजा के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा कि 'येस, जिंदगी की नई पारी शुरू करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं, मुझे इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया, सबको को थैंक्स कर नहीं सकता लेकिन सबके लिए प्यार।' 

baahubali director son karthikeya engaged to pooja prasad
Tollywood

बता दें कि तेलुगू इंडस्ट्री में शादी का सीजन शुरू हो चुका है। बात करें कार्थिकेय और पूजा की तो कार्थिक फिल्म 'बाहुबली' में यूनिट डायरेक्टर रह चुके हैं और पूजा एक फेमस सिंगर हैं। पूजा ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कई डिवोशनल सॉन्ग गाए हैं। खबरों के मुताबिक इसी साल दिसंबर में दोनों शादी कर लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
baahubali director son karthikeya engaged to pooja prasad
Tollywood

बात करें बाहुबली जैसी मेगाब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाले डायरेक्टर राजामौली की तो वह बहुत जल्द ही फिल्म 'आरआरआर' की शूटिंग शूरू करने वाले हैं। फिल्म में तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के दो सुपरस्टार जुनियर एनटीआर और रामचरण तेजा मुख्य रोल में होंगे।

विज्ञापन
baahubali director son karthikeya engaged to pooja prasad
'बाहुबली 2' के सेट पर प्रभास और निर्देशक एस एस राजामौली

वहीं, फिल्म को डीवीवी एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस कर रही है। फिल्म का बजट 300 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म मेकर इसे साल 2020 में मकर संक्राति के मौके पर रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed