फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shocking: अब नहीं लिखी जाएंगी 'बाहुबली' और 'आरआरआर' जैसी कहानियां! राजामौली के पिता ने दिए संकेत

Sun, 10 Jul 2022 10:18 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sun, 10 Jul 2022 10:18 AM IST
विज्ञापन
Baahubali, RRR Writer V. Vijayendra Prasad: SS Rajamouli Father said he will focus on rajya sabha duties
V. Vijayendra Prasad - फोटो : सोशल मीडिया

'आरआरआर', 'बाहुबली' जैसी साउथ की फिल्मों ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया बल्कि बॉलीवुड में भी खलबली मचा दी है। इन फिल्मों के निर्देशक और कालाकारों के बारे में तो हर कोई जानता है, लेकिन ऐसे बहुत कम लोग हैं जो इन साउथ फिल्मों की कहानी लिखने वाले कहानीकार के बारे में जानते होंगे। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इन बेहतरीन फिल्मों की कहानी एस एस राजामौली के पिता विजयेंद्र प्रसाद ने लिखी है। जी हां, वही विजयेंद्र प्रसाद जिन्हें भारत के राष्ट्रपति ने राज्यसभा के उम्मीदवार के रूप में नामित किया था। बता दें कि विजयेंद्र प्रसाद ने बाहुबली के अलावा बजरंगी भाईजान, राउडी राठौर जैसी अन्य ब्लॉकबस्टर फिल्मों फिल्मों की भी कहानियां लिखी हैं। हालांकि अब लगता है जैसे इन सुपरहिट फिल्मों के बनने का सिलसिला अब समाप्त होने वाला है।

Baahubali, RRR Writer V. Vijayendra Prasad: SS Rajamouli Father said he will focus on rajya sabha duties
वी. विजयेंद्र प्रसाद - फोटो : सोशल मीडिया

मेरे लिए देश पहले उसके बाद...
दरअसल, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान विजयेंद्र प्रसाद ने कहा कि मुझे नामांकन के बारे में कुछ नहीं पता था। जब मुझे इसके बारे में सूचना दी गई तक मैं हैरान रह गया। राज्यसभा के उम्मीदवार के रूप में नामांकित होना गर्व की बात है। मैं इसका सम्मान करूंगा। मेरी पहली प्राथमिकता राज्यसभा के कर्तव्यों में भाग लेने है। वहीं फिल्में लिखनी की बात है तो मैं यह काम केवल खाली वक्त में ही करूंगा। 

Baahubali, RRR Writer V. Vijayendra Prasad: SS Rajamouli Father said he will focus on rajya sabha duties
वी. विजयेंद्र प्रसाद - फोटो : सोशल मीडिया

इन प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं विजयेंद्र प्रसाद
विजयेंद्र प्रसाद इस वक्त सलमान खान की बजरंगी भाईजान की सीक्वल 'पवन पुत्र भाईजान' की पटकथा लिख रहे हैं, वहीं उनके पास राउडी राठौर 2, और 1770: एक संग्राम, बंकिम चंद्र चटर्जी के 1882 के बंगाली उपन्यास आनंदमठ का रूपांतरण भी है। इसके अलावा विजयेंद्र प्रसाद, महेश बाबू और बेटे एस एस राजामौली की अगली फिल्म की कहानी पर भी काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Baahubali, RRR Writer V. Vijayendra Prasad: SS Rajamouli Father said he will focus on rajya sabha duties
वी. विजयेंद्र प्रसाद - फोटो : सोशल मीडिया

लाइन में हैं ये फिल्में
इसके अलावा विजयेंद्र प्रसाद के पास इस वक्त कई अन्य फिल्मों की कहानी लिखने का भी ऑफर है। हालांकि अब तक इन फिल्मों की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। यहां देखिए पूरी लिस्ट:

  • सीता: द इनकारनेशन (हिंदी)
  • अपराजिता अयोध्या
  • विक्रमारकुडु 2
  • नायक 2 (हिंदी)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed