{"_id":"62a492914f576e52db3b9fe2","slug":"baahubali-web-series-will-come-on-ott-netflix-approaches-director-ss-rajamouli","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Baahubali Web Series: फिल्म के बाद वेब सीरीज में दिखेगी ‘बाहुबली’ की कहानी, एसएस राजामौली करेंगे डायरेक्शन?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Baahubali Web Series: फिल्म के बाद वेब सीरीज में दिखेगी ‘बाहुबली’ की कहानी, एसएस राजामौली करेंगे डायरेक्शन?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Sat, 11 Jun 2022 07:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
बाहुबली वेब सीरीज बनेगी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एस एस राजामौली भारतीय सिनेमा के टॉप डायरेक्टर्स में से एक बन गए हैं। उनकी फिल्म 'बाहुबली' और 'बाहुबली 2' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के झंडे गाड़ दिए थे। इन दोनों फिल्म की कमाई ने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जिसे तोड़ना किसी भी फिल्म के लिए आसान नहीं है। फिल्म को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। ऐसे में अब ओटीटी पर भी वेब सीरीज के रूप में 'बाहुबली' को लाने की तैयारी हो रही है और इस सीरीज में बाहुबली और भल्लादेव के जन्म के बाद की कहानी को दिखाया जाएगा। दरअसल, ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स वेब सीरीज 'बाहुबली' बनाने की तैयारी में जुट गया है।
2 of 4
एसएस राजामौली
- फोटो : सोशल मीडिया
नेटफ्लिक्स ने पहले ही आनंद नीलकांतन की किताब 'राइज ऑफ शिवगामी' के राइट्स खरीद लिए थे। इतना ही नहीं, इस सीरीज पर काम भी शुरू हो गया था। प्रवीन और शत्रु नाम के डायरेक्टर्स मिलकर इस सीरीज को बना रहे थे। लेकिन नेटफ्लिक्स को इसका आउटपुट बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। ऐसे में अब नेटफ्लिक्स की तरफ से एसएस राजामौली को इस प्रोजक्ट में शामिल करने की तैयारी हो रही है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि नेटफ्लिक्स एसएस राजामौली को इस वेब सीरीज के लिए अप्रोच करेगा। हालांकि, अब तक कुछ भी ऑफिशियल नहीं हुआ है।
3 of 4
टीम-आरआरआर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि इन दिनों सिनेमा जगत में निर्देशक एसएस राजामौली का नाम चर्चा में है। उनका नाम जिस भी फिल्म के साथ जुड़ रहा है वही फिल्म फैंस के बीच छा जाती है। बीते दिनों, उनकी फिल्म 'आरआरआर' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसकी कमाई ने हर किसी को हैरान कर दिया था। फिल्म ने दुनिया भर में 1100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था और इसमें राम चरण और जूनियर एनटीआर की जोड़ी नजर आई थी। इसके अलावा, फिल्म में आलिया भट्ट और अजय देवगन ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
एक्टर प्रभास बाहुबली के किरदार में
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'बाहुबली' की बात करें तो इस फिल्म के दो पार्ट 'बाहुबली द बिगनिंग' और 'बाहुबली 2 द कॉन्क्लूजन' रिलीज हो चुके हैं। इस फिल्म के तीसरे पार्ट पर अब तक बात चल रही है। फिल्म में प्रभास, अनुष्का शेट्टी, राणा दग्गुबती, राम्या कृष्णन और तमन्ना भाटिया जैसे सितारे नजर आए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।