महाराष्ट्र में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण ने कई फिल्मी और टीवी सेलेब्स को अपने जद में ले लिया है। ऐसे में लॉकडाउन के डर से कई रियलिटी शो की शूटिंग जल्दी-जल्दी की जा रही है। इसी कड़ी में सिंगिंग शो इंडियन आइडल 12 के मेकर्स ने भी आगे के कई एपिसोड्स की शूटिंग पूरी कर ली है। शो में नए-नए मेहमान तो आते ही रहते हैं लेकिन इस बार बाबा रामदेव सेट पर पहुंचे थे। उन्होंने लोगों को कोरोना से बचने के कई तरीके बताये और साथ ही कुछ ऐसा किया कि जय भानुशाली जमीन पर बैठ गए।
'इंडियन आइडल 12' के सेट पर बाबा रामदेव ने हाथ में उठाया सिलेंडर, हैरान होकर जय भानुशाली जमीन पर बैठे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन आइडल 12 के सेट से बाबा रामदेव की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं और इन तस्वीरों में शो के होस्ट जय भानुशाली उनके साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो साझा की है, जिसमें बाबा रामदेव एलपीजी का गैस सिलेंडर हाथ में उठाये हुए दिखाई दे रहे हैं।
बाबा रामदेव ने सिलेंडर हाथ में उठाया हुआ है और जय भानुशाली उनके कदमों में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए विरल भयानी ने कैप्शन में लिखा है, बाबा रे बाबा। तो वहीं यूजर्स इस तस्वीर पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। खैर, ये पहली बार नहीं है जब बाबा रामदेव ने ऐसा कुछ किया है। उनके योगा को देखकर भी लोग कई बार हैरान हो जाते हैं।
बताते चलें कि इस शो में बाबा रामदेव के अलावा अभिनेत्री जया प्रदा भी आने वाली हैं। सभी कंटेस्टेंट जयाप्रदा के मशहूर गानों पर परफॉर्म करते हुए ऑडियंस, जज और फैंस को एंटरटेन करेंगे। बाबा रामदेव और जया प्रदा, दोनों ही कंटेस्टेंट्स का हौसला बढ़ाते हुए नजर आएंगे।
बता दें कि इंडियन आइडल 12 को मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़, हिमेश रेशमिया और विशाल ददलानी जज कर रहे हैं और इसे जय भानुशाली होस्ट कर रहे हैं। इस शो में हर वीकेंड मेहमान आते हैं और अब तक शो में नीतू कपूर, जितेंद्र, रेखा, एकता कपूर, ए आर रहमान आ चुके हैं।