फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रामदेव के जीवन संघर्ष पर टीवी सीरियल बना रहे हैं अजय देवगन, बाबा ने किए कई अहम खुलासे

Wed, 07 Feb 2018 02:04 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 07 Feb 2018 02:04 PM IST
विज्ञापन
baba ramdev reveals his life secret during promotion of tv serial swami ramdev ek sangharsh
ramdev
योगगुरु बाबा रामदेव की लाइफ पर आधारित टीवी सीरियल ‘स्वामी रामदेव : एक संघर्ष’ जल्द ही उनके जीवन से जुड़े कई राज दर्शकों के सामने रखने वाला है। हाल ही में इस विषय से जुड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस में योग गुरु बाबा रामदेव ने खुद से जुड़ी कई बातें लोगों के सामने रखी। बता दें, यह सीरियल जल्द ही दर्शकों को डिस्कवरी जीत चैनल पर दिखाया जाएगा। खास बात यह है कि इस फिल्म के प्रोड्यूसर अजय देवगन हैं।
baba ramdev reveals his life secret during promotion of tv serial swami ramdev ek sangharsh
ramdev
दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेस में रामदेव ने अपनी जिंदगी से जुड़ी कई घटनाओं को लोगों के साथ शेयर किया। उन्होंने बताया कि मेरा जीवन बड़ी चुनौतियों और संघर्ष के बीच बीता है और यह शो मेरी जिंदगी के उन्हीं हिस्सों को बयां करता है। 
baba ramdev reveals his life secret during promotion of tv serial swami ramdev ek sangharsh
baba ramdev
बाबा रामदेव ने कहा, 'आज जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं तो संषर्घ, संकट, जाति के जहर, अहंकार से भरे प्रहार और तिरस्कार को देखता हूं, लेकिन मैंने कभी हिम्मत नहीं हारी।दिल्ली में आयोजित की गई एक प्रेस कांफ्रेस में अपनी जिंदगी से जुड़ी कई घटनाओं को साझा किया। रामदेव ने कहा कि अपनी लाइफ में उन्होंने सात बार मौत को बेहद करीब से देखा है। उन्होंने बताया कि अब तक मैं अपनी जिदंगी में मौत को सात बार करीब से देख चूका हूं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
baba ramdev reveals his life secret during promotion of tv serial swami ramdev ek sangharsh
रामदेव बाबा
इस दौरान उन्होंने अपने पैरलाइज होने से लेकर खुद पर हुए हमलों के बारे में भी जिक्र किया। बाबा ने बताया कि हरिद्वार में उनके शुरुआती दिनों के दौरान एक बार 50 से भी ज्यादा लोगों ने घेरकर मारने की कोशिश की थी। इस दौरान उन्होंने हमलावरों से बचने के लिए चप्पल उठा ली और फिर जमकर उनका मुकाबला किया। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed