{"_id":"5a7aa7dc4f1c1b8a268b8ccf","slug":"anushka-sharma-horror-film-pari-new-teaser-out-watch-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कमजोर दिल वाले न देखें अनुष्का शर्मा की फिल्म 'परी' का यह नया टीजर, डर से कांप जाएंगे आप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कमजोर दिल वाले न देखें अनुष्का शर्मा की फिल्म 'परी' का यह नया टीजर, डर से कांप जाएंगे आप
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 07 Feb 2018 02:03 PM IST
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुष्का शर्मा के होम प्रोडक्शन में बन रही बहु-प्रतीक्षित फिल्म 'परी' का फाइनल टीजर आज रिलीज हुआ। इसके पहले 'परी' के आए टीजर और पोस्टर से यह सबसे ज्यादा खौफनाक है। बता दें कि फिल्म 2 मार्च को रिलीज होने वाली है।
टीजर की शुरुआत में एक घर नजर आता है। जहां लाइट जल रही होती है और थोड़ी देर में एक कांच के टूटने की आवाज आती है और घर में अंधेरा छा जाता है। जिसके बाद आता है कहानी में ट्वीस्ट। जब अनुष्का इस आवाज का पीछा करने की कोशिश करती हैं तो कमरे के एक कोने में उन्हें अपनी ही हमशक्ल खून से सनी नजर आती है। यह सीन बेहद डरावने तरीके से फिल्माया गया है।
इस टीजर को खुद अनुष्का ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया। अनुष्का लिखतीं हैं कि, 'अब समय आ चुका है कि आप अपने डर का सामना करें'।
यहां देखिए वीडियो-
यहां देखिए वीडियो-
Here’s a REMINDER. This is not a fairytale. #PariTeaser https://t.co/iKRwkYDZot @paramspeak @OfficialCSFilms @kriarj @poojafilms
— Anushka Sharma (@AnushkaSharma) 7 February 2018
विज्ञापन
A
‘फिल्लौरी’ और ‘NH10’ के बाद 'परी' अनुष्का शर्मा के होम प्रोडक्शन में बन रही तीसरी फिल्म है। फिल्म में अनुष्का के अलावा परमब्रता चटर्जी और रजत कपूर महत्वपूर्ण भूमिका में है।