{"_id":"5a7aa7d94f1c1ba0268b8cd9","slug":"sanjay-dutt-happy-about-june-release-of-biopic-starring-ranbir-kapoor-reason-is-personal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानिए, जून से क्यों खास लगाव है संजय दत्त को, अब बायोपिक से जुड़ा ताजा कनेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जानिए, जून से क्यों खास लगाव है संजय दत्त को, अब बायोपिक से जुड़ा ताजा कनेक्शन
Wed, 07 Feb 2018 01:39 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 07 Feb 2018 01:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के 'बाबा' संजय दत्त अपनी बायोपिक को लेकर खासे उत्साहित हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म जून में रिलीज होगी और संजय इसी बात से काफी खुश हैं। आइए जानते हैं उनकी खुशी की वजह...
2 of 5
संजय के करीबी ने फिल्म की रिलीज डेट को लेकर एक खुलासा किया है और बताया है कि फिल्म जून में रिलीज हो रही है इस बात से वे बहुत खुश हैं। सूत्र ने बताया कि जून का महीना उनके दिल के बहुत करीब है। दरअसल, जून में ही संजू बाबा की मां नर्गिस और पिता सुनील दत्त का जन्मदिन आता है।
3 of 5
बायोपिक के बारे में संजय ने पहले ही कहा था "मैं बहुत लकी और खुश हूं कि हिरानी ने मेरी जिंदगी पर फिल्म बानाने के बारे में सोचा। उनसे बेहतर कोई नहीं है।" रणबीर के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा " वे एक उम्दा कलाकार हैं और फिल्म में उन्होंने जबरदस्त काम किया है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आपको बता दें कि संजय दत्त फिल्म से जुड़े रहे हैं। वे फिल्म के सेट्स पर भी जाते रहे हैं और सभी एक्टर्स और क्रू मेम्बर्स के साथ समय बिताते रहे हैं। संजय दत्त की बायोपिक में रणबीर ने अपने लुक्स पर काफी काम किया है। शूटिंग के दौरान रणबीर के लुक की कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं जिसमें वे बिल्कुल संजय दत्त की कॉपी लग रहे थे।
विज्ञापन
5 of 5
रणबीर के अलावा फिल्म में मनीषा कोइराला, दीया मिर्जा और सोनम कपूर लीड रोल में नजर आएंगे। संजय दत्त ने हाल ही में साहेब बीवी और गैंगस्टर 3 की शूटिंग खत्म की है। इसके साथ-साथ संजू बाबा कुछ और अच्छी फिल्में कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।