सब्सक्राइब करें

शूटिंग से पहले मालद्वीप पहुंच गई अक्षय की लीड एक्ट्रेस, Beach पर कर रहीं ऐसे मस्ती

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 07 Feb 2018 01:24 PM IST
विज्ञापन
Parineeti Chopra is spending quality time in Maldives before shooting Kesari film
Parineeti Chopra
'केसरी' फिल्म की लीड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों बेहद खुश हैं। खुश हो भी क्यों न आखिरकार उनके दिल की मुराद जो पूरी हो गई है और इसी का जश्न मनाने के लिए वह मालद्वीप पहुंच गई हैं। 
Trending Videos
Parineeti Chopra is spending quality time in Maldives before shooting Kesari film
Parineeti Chopra
मालद्वीप में परिणीति के बीच की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसे उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इन तस्वीरों को साझा करते हुए उन्होंने लिखा - 'जब भी डाइव करने आती हूं तो बहुत खुश हो जाती हूं।'
 

 

I think I am my happiest when I come out of a dive. I feel absolute calm and peace, yet my heart is thumping hard in my chest! Thankyouu @diveoceanus and @sunislandmv for this trip’s dive experiences. So many whale sharks and manta rays .. how will I ever top this! Thanks Medu you were the best instructor. And of course my underwater angels Anees @scubanees and Shameen at @orcadiveclub. 5 YEARS AND COUNTING!!!! ❤️❤️

A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Parineeti Chopra is spending quality time in Maldives before shooting Kesari film
Parineeti Chopra
इन तस्वीरों में परिणीति जहां एक ओर डाइविंग करके बाहर निकलते हुए दिखाई दे रही हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में वह बीच पर मस्ती कर रही हैं। 'केसरी' फिल्म की शूटिंग से पहले उन्होंने कुछ समय अपने लिए निकाला और छुट्टियां बिताने के लिए मालद्वीप पहुंच गई। इस फिल्म में परिणीति अक्षय कुमार के अपोजिट नजर आएंगी।
Parineeti Chopra is spending quality time in Maldives before shooting Kesari film
Parineeti Chopra
फिल्म में जब उनसे किरदार के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- 'यह तो एक सीक्रेट है लेकिन इतना जरूर है कि मैं केसरी फिल्म में काम कर रही हूं वो भी धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले। काफी लंबे समय से यही सोच रही थी कि कब मुझे अक्षर सर के साथ काम करने का मौका मिलेगा। यह एक अच्छी फिल्म है दिलचस्प बात यह है कि वह एक पंजाबी है और पूरी फिल्म के विषय को अच्छी तरह से समझ सकते हैं।'
विज्ञापन
Parineeti Chopra is spending quality time in Maldives before shooting Kesari film
Parineeti Chopra
'केसरी' 1897 की सारागढ़ी की लड़ाई पर बन रही फिल्म है। इसमें अक्षय हवलदार ईशर सिंह का किरदार निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म को अनुराग सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि यह फिल्म साल 2019 में होली के करीब रिलीज हो सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed