{"_id":"5a7aa4814f1c1b8b268b8e3b","slug":"bombay-high-court-relief-to-kolkata-knight-riders-owner-shah-rukh-and-juhi-chawla-from-it-notice","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉम्बे हाईकोर्ट ने दी शाहरुख खान-जूही चावला को बड़ी राहत, KKR से जुड़ा है मामला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉम्बे हाईकोर्ट ने दी शाहरुख खान-जूही चावला को बड़ी राहत, KKR से जुड़ा है मामला
Wed, 07 Feb 2018 01:12 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 07 Feb 2018 01:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 3
juhi chawla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की क्यूट जोड़ी जूही चावला और शाहरुख़ खान के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। IPL फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइटराइडर्स के मालिक जूही और शाहरुख़ को बॉम्बे हाईकोर्ट ने राहत दे दी है। बता दें, दोनों कलाकारों पर शेयर्स बिक्री में अनियमितता बरतने का आरोप लगा था।
2 of 3
juhi chawla
बता दें, बॉम्बे हाई कोर्ट ने इस पूरे मामले पर जूही-शाहरुख़ को मिले कारण बताओ नोटिस पर रोक लगाते हुए उन्हें राहत दी है। न्यायमूर्ति एम एस संकलेचा और आर आई चागला की पीठ ने बताया कि आईटी विभाग का नोटिस ठोस सबूत या शोध के आधार पर नहीं था।
3 of 3
juhi chawla
नाइटराइडर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, गौरी खान, शाहरुख और जूही चावला पर फेमा के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप है। ये नोटिस विदेशी मुद्रा प्रबंधन (फेमा) के तहत की धारा 4(1) के तहत भेजे गए हैं। इससे पहले साल 2015 में भी ईडी शाहरुख खान को नाइटराइडर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के शेयर्स की बिक्री में अनियमितताओं के आरोप पर शाहरुख खान को पूछताछ के लिए बुलाया था।
ईडी का कहना था कि कंपनी ने मॉरीशस आधारित कंपनी को शेयर बेचे हैं। ईडी कोलकाता नाइट राइडर्स से जुड़े दो मामलों में जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।