{"_id":"5a7aa3e74f1c1bff388b6ce0","slug":"puneesh-sharma-and-bandgi-kalra-celebrating-rose-day-before-valentine-s-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss के घर से बाहर आते ही एक हुए पुनीश-बंदगी, ऐसे सेलिब्रेट किया Rose day","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bigg Boss के घर से बाहर आते ही एक हुए पुनीश-बंदगी, ऐसे सेलिब्रेट किया Rose day
Wed, 07 Feb 2018 12:36 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस सीजन 11 में प्यार के बंधन में बंधे पुनीश शर्मा और बंदगी कालरा की वेलेंटाइन डे वीक में चर्चा न हो ऐसा हो नहीं सकता। टीवी शो की इस स्टार जोड़ी का यह पहला वेलेंटाइन डे है। इस मौके पर इन दोनों ने अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसे लोग काफी पंसद कर रहे हैं।
2 of 5
बिग बॉस के घर में घुसते ही पुनीश और बंदगी के प्यार की चर्चा शो में ही नहीं बल्कि शो के बाहर भी हो रही थी। दोनों ने कई बार ऑन कैमरा भी अपने प्यार का इजहार किया। वहीं पुनीश बिग बॉस 11 के टॉप 4 कंटेंस्टेंट में से एक हैं।
बात करें उनकी नई फोटो की तो फोटो में दोनों ने रोज डे के मौके पर हाथ में गुलाब ले रखा है। वहीं बंदगी ने अपने दूसरे हाथ में पुनीश से मिला प्लैकर्ड गिफ्ट पकड़ रखा है। जिसमें लिखा है 'तू मेरी गर्लफ्रेंड'। यानि इसे पता चलता है कि पुनीश ने इस रोज डे पर बंदगी को गुलाब के साथ पंजाबी सिंगर जे स्टार का 'तू मेरी गर्लफ्रेंड' गाना भी डेडीकेट किया है। इतना ही नहीं दोनों की फोटो के बैकग्राउंड में हार्ट बैलून भी दिख रहे हैं।
खास बात यह है कि इस कपल ने अपने रोज डे की वीडियो और फोटोस अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की। जहां लोग उनकी फोटो को काफी पंसद कर रहे हैं। बिग बॉस के समय यह भी अफवाह थी कि शो खत्म होने के बाद यह दोनों एक-दूसरे से ब्रेकअप कर लेंगे। मगर दोनों के हर जगह एक साथ दिखने से यह अफवाह गलत साबित हो गई है।
विज्ञापन
5 of 5
हाल ही में इस कपल की छुट्टियां बिताते हुए भी तस्वीरें सामने आई थीं। जिसमें यह दोनों एक साथ नदी पार करते दिख रहे हैं। इतना ही नहीं पुनीश और बंदगी इससे पहले दिल्ली के एक क्लब में पार्टी करते हुए नजर आए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।