{"_id":"5a7a9fea4f1c1b8c268b8d7b","slug":"miss-world-manushi-chhillar-says-everyone-has-to-take-responsibility-of-menstrual-hygiene","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड टूर पर निकलीं मानुषी ने पीरियड्स पर दिया बड़ा बयान, बोलीं- ऐसे आएगा बदलाव ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वर्ल्ड टूर पर निकलीं मानुषी ने पीरियड्स पर दिया बड़ा बयान, बोलीं- ऐसे आएगा बदलाव
Wed, 07 Feb 2018 12:34 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Manushi Chhillar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर चुकीं मानुषी छिल्लर ने पीरियड्स के दौरान महिलाओं के हाइजीन को लेकर बड़ा बयान दिया है। मानुषी का कहना है कि अगर सभी लोग इस ओर काम करें तो समाज में बदलाव आ सकता है।
2 of 5
Manushi Chhillar
मानुषी इस समय वर्ल्ड टूर पर हैं जिसके दौरान वह महिलाओं के हाइजीन के बारे में प्रचार प्रसार कर रही हैं। मानुषी ने मीडिया से बात करते हुए इस मामले पर अपनी राय रखी। मानुषी ने कहा- 'राजनीतिक पार्टियों को भी अपने चुनावी घोषणा पत्र में इस बात का जिक्र करना चाहिए।'
3 of 5
Manushi Chhillar
मानुषी ने कहा - 'खिताब जीतने के बाद जब वह हरियाणा गई थी तो मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने लड़कियों को सैनिटरी नैपकिन बंटवाए थे। उनका कहना है कि यह तरीका अस्थायी है।' आपको बता दें पीरियड्स के दौरान महिलाओं के हाइजीन पर खास ध्यान मानुषी के सोशल काम में शामिल है। यहां तक की ब्यूटी पेजेंट के दौरान उन्होंने इस बात का जिक्र भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
manushi chhillar
- फोटो : G. pal
अपने इस मिशन को लेकर मानुषी इन दिनों एक वर्ल्ड टूर पर निकली हैं जिसमें वह लोगों को इसके प्रति जागरुक करने का काम कर रही हैं। अपने इस टूर के जरिए मानुषी 'शर्म से आजादी' का संदेश दे रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Manushi Chhillar
आपको बता दें, अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' भी इसी विषय पर आधारित है जिसमें पीरियड्स के दौरान महिलाओं की दिक्कतों को दर्शाया गया है। इस फिल्म को लेकर लोग काफी उत्साहित है यहां तक की सोशल मीडिया पर सैनिटरी नैपकिन लेकर सेल्फी भी शेयर कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।