फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Govinda Son: रवीना की बेटी राशा थडानी के बाद गोविंदा के बेटे करेंगे बॉलीवुड डेब्यू, साथ नजर आएंगे बाबिल खान

Mon, 20 Jan 2025 01:00 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 20 Jan 2025 01:00 PM IST
सार

Govinda Son Debut: बॉलीवुड के हीरो नंबर वन गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा जल्द ही अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। कथित तौर पर उनकी पहली फिल्म में उनके साथ बाबिल खान नजर आ सकते हैं।
 

विज्ञापन
Babil Khan Govinda Son Yashvardhan Ahuja To Team Up For Debut Film after rasha thadani Details as per report
गोविंदा और उनके बेटे यशवर्धन आहूजा - फोटो : इंस्टाग्राम@govinda_herono1, ahuja_yashvardhan
बॉलीवुड स्टार किड्स का फिल्मों में आना कोई नई बात नहीं है। हाल ही में रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी और अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन ने फिल्म आजाद के जरिए अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। हालांकि बाॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन फिल्म में राशा का डांस और अभिनय प्रशंसकों को बेहद पसंद आया। वहीं अब गोविंदा के बेटे यशवर्धन भी बॉलीवुड फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं।

 
Babil Khan Govinda Son Yashvardhan Ahuja To Team Up For Debut Film after rasha thadani Details as per report
बॉलीवुड में करियर बनाना चाहते हैं यशवर्धन - फोटो : इंस्टाग्राम@govinda_herono1, ahuja_yashvardhan
गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा और बाबिल एक फिल्म में साथ काम सकते हैं। कथित तौर पर यशवर्धन आहूजा, साई राजेश द्वारा निर्देशित आगामी अनाम रोमांटिक ड्रामा में नजर आ सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में एक और स्टार किड भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आ सकता है। दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान हैं।
 
Babil Khan Govinda Son Yashvardhan Ahuja To Team Up For Debut Film after rasha thadani Details as per report
पिता के नक्शेकदम पर यशवर्धन - फोटो : इंस्टाग्राम@govinda_herono1, ahuja_yashvardhan
दरअसल, कथित तौर पर फिल्म निर्माता अपनी रोमांटिक फिल्म के लिए नए चेहरा चाहते हैं, जिसके चलते बाबिल खान और यशवर्धन आहूजा को कास्ट करने की योजना बनाई जा रही है। अल्लू अरविंद और एसकेएन फिल्म्स के सहयोग से मधु मंटेना द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन साई राजेश करेंगे, जो कलर फोटो, हृदय कलेयम और बेबी जैसी बेहतरीन तमिल फिल्मों के लिए प्रसिद्ध हैं।

यह भी पढ़ें:
Kannappa-Akshay: हाथ में त्रिशूल-माथे पर भस्म-नीलकंठ महादेव के रुद्र अवतार में अक्षय, कन्नप्पा का नया पोस्टर

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Babil Khan Govinda Son Yashvardhan Ahuja To Team Up For Debut Film after rasha thadani Details as per report
बाबिल खान के साथ फिल्म में नजर आ सकते हैं यशवर्धन - फोटो : इंस्टाग्राम@govinda_herono1
बहरहाल, फिल्म में मुख्य अभिनेत्री की तलाश जारी है, जिसके लिए कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा देशभर में एक्ट्रेस की तलाश कर रहे हैं और उन्हें इस फिल्म के लिए पहले ही 14,000 से ज्यादा ऑडिशन वीडियो मिल चुके हैं। बाबिल और यशवर्धन के अपोजिट मुख्य  फीमेल लीड को जल्द ही फाइनल कर लिया जाएगा, क्योंकि यह प्रोजेक्ट 2025 की गर्मियों तक फ्लोर पर आ सकता है।

यह भी पढ़ें:
Thalapathy 70: दलपति 69 के बाद एक और फिल्म करेंगे विजय? प्रशंसक कर रहे हैं आधिकारिक घोषणा का इंतजार
विज्ञापन
Babil Khan Govinda Son Yashvardhan Ahuja To Team Up For Debut Film after rasha thadani Details as per report
भाई से पहले बहन टीना भी कर चुकी हैं फिल्मों में काम, लेकिन नहीं जमा करियर - फोटो : इंस्टाग्राम@govinda_herono1
हालांकि, फिल्म की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है। 1 मार्च 1997 को जन्मे यशवर्धन आहूजा बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा और सुनीता आहूजा के बेटे हैं। उनकी एक बड़ी बहन टीना आहूजा भी हैं, जिन्होंने भी अभिनय में कदम रखा लेकिन उनका करियर कुछ खास नहीं रहा। बाबिल की बात करें तो उन्होंने 2022 की मनोवैज्ञानिक ड्रामा फिल्म काला से अपने अभिनय की शुरुआत की। अन्विता दत्त द्वारा निर्देशित इस फिल्म में तृप्ति डिमरी और स्वस्तिका मुखर्जी भी मुख्य भूमिकाओं में थीं। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था। 

यह भी पढ़ें:
Dhoom 4: धूम 4 की स्टार कास्ट फाइनल? अभिषेक बच्चन को इस अभिनेता ने किया रिप्लेस, कौन होगा उदय के रोल में...
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed