फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Babita Kapoor: कपूर खानदान की बहू बनकर भी बबीता को नहीं मिला जिंदगी में सुख? इस वजह से पति से रही तकरार

Thu, 20 Apr 2023 08:46 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 20 Apr 2023 08:46 AM IST
विज्ञापन
Babita Kapoor Birthday special Know unknown facts about actress relation with Randhir Kapoor and her life
बबीता कपूर - फोटो : amar ujala

बॉलीवुड आज जिस मुकाम पर पहुंचा है, उसमें कपूर खानदान का अहम योगदान माना जाता है। कपूर फैमिली से जुड़े हर शख्स ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में बॉलीवुड को दी हैं। इन सब में एक शख्स ऐसा है जिसने बॉलीवुड में नाम और शोहरत तो कमाई, लेकिन कपूर खानदान की बहू बनने के बाद जिंदगी में संघर्षों का सिलसिला शुरू हो गया। 

Babita Kapoor Birthday special Know unknown facts about actress relation with Randhir Kapoor and her life
बबीता - फोटो : social media

गोरा रंग और कातिलाना आंखें जो देखे वह उनके हुस्न का दीवाना हो जाए। जी हां, हम बात कर रहे हैं 70 के दशक की दिलकश अदाकारा बबीता कपूर की। अभिनेत्री का जन्म एक सिंधी परिवार में 20 अप्रैल 1948 में पाकिस्तान के कराची में हुआ था। बबीता आज अपना 75वां जन्मदिन मना रही हैं। 


 
Babita Kapoor Birthday special Know unknown facts about actress relation with Randhir Kapoor and her life
बबीता - फोटो : social media

बबीता हमेशा से ही एक अभिनेत्री बनना चाहती थीं। साल 1966 में फिल्म ‘दस लाख’ से बबीता ने बॉलीवुड में कदम रखा। हालांकि, फिल्म कुछ कमाल तो नहीं दिखा पाई, लेकिन बबीता की अदाकारी ने लोगों का दिल जीत लिया। बबीता को असली पहचान फिल्म ‘राज’ से मिली।  इस फिल्म में उनके साथ राजेश खन्ना मुख्य भूमिका में थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Babita Kapoor Birthday special Know unknown facts about actress relation with Randhir Kapoor and her life
बबीता - फोटो : social media
साल 1971 में आई बबीता की  फिल्म ‘कल आज और कल’ में रणधीर कपूर के साथ दोनों की लव स्टोरी का आगाज हुआ। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो कपूर खानदान को रणधीर और बबीता का रिश्ता मंजूर नहीं था, लेकिन बेटे की जिद के आगे उनकी एक ना चली और साल 1971 में दोनों ने पंजाबी रीति रिवाज से शादी कर ली थी।
विज्ञापन
Babita Kapoor Birthday special Know unknown facts about actress relation with Randhir Kapoor and her life
बबीता - फोटो : social media

शादी के बाद बबीता ने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया, क्योंकि उस दौर में राज कपूर का आदेश था कि शादी के बाद कपूर खानदान की बहुएं फिल्मों में काम नहीं करतीं। वहीं दूसरी तरफ, शादी के बाद रणधीर कपूर का करियर भी ठप होने लगा, जिस कारण उन्होंने शराब पीना शुरू कर दिया। रणधीर कपूर की इस लत से बबीता काफी परेशान हो चुकी थीं और अब तो उन्होंने दो बेटियों को भी जन्म भी दे दिया था। अपनी बेटी करिश्मा और करीना बेहतर भविष्य के लिए बबीता ने रणधीर का घर छोड़ना बेहतर समझा और बेटियों के साथ अलग हो गई। हालांकि ,उन्होंने रणधीर से तलाक नहीं लिया। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed