{"_id":"5cba9bbebdec221454122016","slug":"babita-shivdasani-kapoor-unknown-facts-about-her-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चमकदार करियर छोड़ बबीता बन गई थीं कपूर खानदान की बहू, राजेश खन्ना के साथ की थी पहली फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
चमकदार करियर छोड़ बबीता बन गई थीं कपूर खानदान की बहू, राजेश खन्ना के साथ की थी पहली फिल्म
मशहूर एक्ट्रेस बबीता शिवदासानी को कौन नहीं जानता। बबीता का जन्म 20 अप्रैल 1947 को मुंबई में हुआ था। अपने छोटे से फिल्मी सफर में बबीता ने कई बड़े सितारों के साथ कामयाब फिल्में कीं लेकिन बाद में फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया। बबीता अपनी दौर की कामयाब एक्ट्रेस साधना की भतीजी हैं। कपूर खानदान में शादी करने के बाद बबीता शिवदासानी, बबीता कपूर हो गईं।
2 of 5
babita kapoor
उन दिनों बबीता शिवदासानी के पिता के पास स्टूडियो हुआ करता था। जिसकी वजह से उनके घर पर फिल्म वालों का आना जाना लगा रहता था। बबीता को फिल्मों में पहला ब्रेक भी बड़ी आसानी से मिल गया। जीपी सिप्पी एक दिन बबीता के घर आए हुए थे। जीपी सिप्पी ने जैसे ही बबीता को देखा। 'राज' फिल्म के लिए राजेश खन्ना के अपोजिट बबीता को कास्ट कर लिया। हालाकि ये फिल्म ज्यादा कामयाब तो नहीं हुई लेकिन इस फिल्म से बबीता के फिल्मी सफर का आगाज हो गया।
3 of 5
babita kapoor
इसके बाद बबीता ने कई सारी फिल्में कीं। ये दौर बबीता फिल्मी सफर का सबसे अच्छा दौर था। तभी बबीता को राजकपूर के बड़े बेटे रणधीर कपूर से प्यार हो गया। बात जब शादी तक आई। तो राज कपूर ने शर्त रख दी। शादी के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहना पड़ेगा। दरअसल उस दौरान कपूर खानदान की महिलाएं यानि बहुएं और बेटियां फिल्म अभिनेत्री नहीं हो सकती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
babita kapoor
जाहिर है कि बबीता से शादी इस नियम के खिलाफ थी। इसलिए अर्से तक रणधीर और बबीता गुपचुप रूप से अपनी लव स्टोरी को आगे बढ़ाते रहे। हालांकि बबीता ने कह दिया था कि अगर रणधीर कपूर उनसे शादी नहीं करते तो उन्हें भूल जाएं। तब रणधीर को इस शादी के बारे में अंतिम निर्णय लेते हुए शादी के बारे में परिवार से बात करनी पड़ी और पहली बार एक अभिनेत्री कपूर परिवार की बहू बनी।
विज्ञापन
5 of 5
babita kapoor
हालांकि बबीता को अपना चमकदार करियर छोड़ कपूर खानदान की बहू बनना पड़ा। 1971 में बबीता ने रणधीर कपूर से शादी कर ली और घर परिवार की जिम्मेदारी संभालने लगी। शादी के कुछ समय बाद रणधीर कपूर के शराब पीने की आदत से बबीता नाराज रहने लगीं और आखिर वे अपनी दोनों बेटियों को लेकर अलग रहने लगीं। करिश्मा के बाद करीना कपूर आज हिंदी सिनेमा की टॉप अभिनेत्रियों में से एक है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।