{"_id":"5cba9084bdec2213e76c436e","slug":"actress-babita-birthday-special-know-her-life-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"19 साल तक पति से अलग रहने को मजबूर हुई थीं कपूर खानदान की ये बहू, देखें शादी की तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
19 साल तक पति से अलग रहने को मजबूर हुई थीं कपूर खानदान की ये बहू, देखें शादी की तस्वीरें
70-80 के दशक की एक्ट्रेस बबीता का पूरा नाम बबीता हरि शिवदासानी है। सिंधी परिवार से ताल्लुक रखने वालीं बबीता के के पिता हरि शिवदासानी भी एक एक्टर थे। यही नहीं मशहूर एक्ट्रेस साधना रिश्ते में उनकी कजिन थीं। 20 अप्रैल 1947 को जन्मीं बबीता का परिवार मूलत: पाकिस्तान से था। भारत-पाकिस्तान बंटवारे के वक्त उनका परिवार भारत आ गया। जानिए बबीता के जन्मदिन पर कुछ अनसुने किस्से...
2 of 9
ranbdhir kapoor, babita
- फोटो : social media
बबीता ने साल 1966 में फिल्म दस लाख से डेब्यू किया था। बॉलीवुड में ये फिल्म काफी सक्सेफुल रही थी। अगले ही साल 1967 में रिलीज हुई फिल्म राज से उन्हें बड़ी पहचान मिली। फिल्म में उनके अपोजिट राजेश खन्ना थे। बबीता ने अपने फिल्मी करियर में केवल 19 फिल्में की हैं।
3 of 9
randhir kapoor, babita
- फोटो : file photo
बबीता की कई यादगार फिल्में दर्शकों के सामने आईं, जिनमें किस्मत, तुमसे अच्छा कौन है, हसीना मान जाएगी, अनजाना, कब क्यूं और कहां और पहचान जैसी फिल्मों का नाम खासतौर पर शुमार है। फिल्मों की कामयाबी ने बबीता को इंडस्ट्री में स्टारडम, शोहरत और रुतबा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
randhir kapoor, babita
- फोटो : file photo
1971 में बबीता के करियर की एक अहम फिल्म कल आज और कल रिलीज हुई। इसमें उनके अपोजिट राजकपूर के बेटे और एक्टर रणधीर कपूर हीरो थे। इस फिल्म के दौरान दोनों में प्यार हो गया। रणधीर पंजाबी तो बबीता सिंधी परिवार से ताल्लुक रखती थीं। जब रणधीर ने बबीता से शादी करने की बात कही तो पूरा परिवार उनके खिलाफ खड़ा हो गया।
विज्ञापन
5 of 9
randhir kapoor, babita
- फोटो : social media
शादी के खिलाफ होने की एक वजह यह भी थी कि उस समय कपूर खानदान में किसी एक्ट्रेस से शादी करना अपराध माना जाता था। रणधीर को बबीता से इतना प्यार था कि वह उनसे शादी करने के लिए अपने परिवार से रिश्ता तोड़ने को तैयार हो गए थे। बबीता के कहने पर उन्होंने अपने पिता राज कपूर से शादी की बात की थी लेकिन राज कपूर बबीता को अपनी फिल्मों की हीरोइन बनाने को तैयार थे लेकिन घर की बहू नहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।