अभिनेत्री हुमा कुरैशी अपनी नई फिल्म 'बेबी डू डाई डू' के साथ दर्शकों को चौंकाने के लिए तैयार हैं। हाल ही में इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है, जिसमें हुमा का बेहद खतरनाक और अनोखा अंदाज देखने को मिला। टीजर देखने के बाद फैंस फिल्म को लेकर काफी उत्सुक हैं। जानें कब रिलीज होगी फिल्म?
'उसके छाते से बचके रहना', 'बेबी डू डाई डू' का टीजर देख उड़े यूजर्स के होश; बहरी-गूंगी हुमा का खौफनाक अंदाज
Baby Do Die Do Movie: हुमा कुरैशी की नई फिल्म 'बेबी डू डाई डू' का धमाकेदार टीजर हाल ही में रिलीज हो चुका है। जिसे देखने के बाद यूजर्स का दिल दहला गया है। जानें कब रिलीज होगी फिल्म?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरी हुई महिला की आवाज
टीजर में एक महिला की आवाज सुनाई देती है, जो मरी हुई है, वह कहती है, 'मेरी बहन एक किलर है। वह बोल-सुन नहीं सकती, लेकिन वह मेरी आवाज सुन सकती है क्योंकि मैं पहले ही मर चुकी हूं। बेबी कर मर कर, डू डाई डू... उसके छाते से बचके रहना।'
टीजर देखकर यूजर्स की राय?
टीजर की शुरुआत कॉमिक अंदाज में होती है, जो लोगों को काफी पसंद आ रही है। इसे देखकर सोशल मीडिया पर फैंस तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
- एक यूजर ने लिखा, ;बस इतना ही? अब तो और देखने का मन कर रहा है'
- दूसरे ने लिखा, 'टीजर देखकर लग रहा है कि फिल्म की कहानी नॉर्मल नहीं होने वाली'
- वहीं कई यूजर्स ने लिखा, 'भाई खतरनाक है, रोंगटे खड़े हो गए'
- कई यूजर्स ने यह भी लिखा कि उन्हें हुमा की इस थ्रिलर फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है
क्या है फिल्म की कहानी?
HUMA QURESHI AS DESI HITWOMAN: 'BABY DO DIE DO' TEASER IS HERE – 3 JULY 2026 RELEASE... Step into the twisted and intriguing world of Baby KarMarKar... Presenting #HumaQureshi as India's first desi hitwoman... The #BabyDoDieDoTeaser is now LIVE.#BabyDoDieDo – a mystery thriller… pic.twitter.com/g5nuZVtv34
यह कहानी मुंबई शहर की है, जहां पिछले 25 दिनों में तीन हत्याएं हो चुकी हैं। पुलिस और मीडिया को कातिल का कोई सुराग नहीं मिल रहा है। असल में यह कातिल एक महिला है, जो न तो बोल सकती है और न ही सुन सकती है। यह किरदार हुमा कुरैशी ने निभाया है।
भाई-बहन की पहली फिल्म
यह फिल्म हुमा कुरैशी और उनके भाई साकिब सलीम के प्रोडक्शन बैनर 'सलीम सिबलिंग्स' की पहली फिल्म है। साकिब सलीम ने इसे प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म का निर्देशन नचिकेत सामंत ने किया है। 'बेबी डू डाई डू' 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: सलमान के करीबी कुमुद राणे का निधन, अंतिम दर्शन को पहुंचे भाईजान दिखे भावुक; अरबाज और मां हेलेन भी साथ आए नजर