Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Baby John motion poster praised karan johar call Varun Dhawan action movie Helluva Ride Xmas Blockbuster Alert
{"_id":"6724962591c3ad2c97097884","slug":"baby-john-motion-poster-praised-karan-johar-call-varun-dhawan-action-movie-helluva-ride-xmas-blockbuster-alert-2024-11-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Baby John: रिलीज से पहले करण ने 'बेबी जॉन' को बताया ब्लॉकबस्टर, बोले- हेलुवा राइड क्रिसमस ब्लॉकबस्टर अलर्ट","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Baby John: रिलीज से पहले करण ने 'बेबी जॉन' को बताया ब्लॉकबस्टर, बोले- हेलुवा राइड क्रिसमस ब्लॉकबस्टर अलर्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Fri, 01 Nov 2024 02:20 PM IST
सार
Baby John: दिवाली के शुभ अवसर पर निर्माताओं ने वरुण धवन के प्रशंसकों को दिवाली के गिफ्ट के रूप में बेबी जॉन के मोशन पोस्टर की एक झलक दिखाई, जिसे देखने के बाद फिल्म को लेकर प्रशंसकों का उत्साह और अधिक बढ़ गया है। मोशन पोस्टर में बेबी जॉन का गाना भी बैकग्राउंट में बजता सुनाई दिया, जिसे लेकर प्रशंसक और सेलेब्स लगातार इस पर अपनी प्रतीक्रिया साझा कर रहे हैं।
फिल्म बेबी जॉन के धमाकेदार मोशन पोस्ट में वरुण धवन का चेहरा खून लगी कुल्हाड़ी पर दिखाया गया, जिसके साथ ही बैकग्राउंड में फिल्म का बेबी जॉन टाइटल सॉन्ग बजता साफ सुनाई दिया। वरुण धवन के इस खूंखार लुक को देखने के बाद अब प्रशंसक लगातार अपनी राय साझा कर रहे हैं, तो वहीं फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने भी इस पर अपनी टिप्पणी से वरुण के प्रशंसकों का दिल जीत लिया है।
Trending Videos
2 of 5
बेबी जॉन
- फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
वरुण धवन जल्द ही एटली द्वारा निर्देशित एक्शन थ्रिलर फिल्म बेबी जॉन में नजर आएंगे। यह फिल्म दिसंबर में रिलीज होने वाली है और इससे पहले निर्माताओं ने इसका एक बेहतरीन कट जारी किया है, जिसे सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। करण जौहर ने भी अपने सोशल हैंडल पर इसका रिव्यू साझा किया है। उन्होंने इसे 'क्रिसमस ब्लॉकबस्टर अलर्ट' कहा है। वरुण के अभिनय को लेकर प्रशंसक भी काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
बेबी जॉन
- फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
करण ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, "बेबी जॉन के टीजर से हैरान हूं। वाह, सिनेमाघरों में यह एक शानदार सफर होने वाला है। हेलुवा राइड, क्रिसमस ब्लॉकबस्टर अलर्ट। @varundvn Catlee47 @officialjiostudios @muradkhetani।"
दिवाली के मौके पर मेकर्स द्वारा जारी किए गए बेबी जॉन के मोशन पोस्टर में वरुण धवन बेहद उग्र दिखआई दिए। उनका चेहरा खून से सनी कुल्हाड़ी पर दिख रहा है। साथ ही यह जानकारी भी साझा कि 1 नवंबर से सिनेमाघरों में फिल्म का टेस्टर कट रिलीज किया जाएगा। कलीज द्वारा निर्देशित और जियो स्टूडियोज, सिने 1 स्टूडियोज और ए फॉर एप्पल प्रोडक्शंस के तहत एटली, मुराद खेतानी और ज्योति देशपांडे द्वारा निर्मित, बेबी जॉन क्रिसमस यानी 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Singham Again: बिना किसी सुरक्षा के सिंघम 3 में अक्षय को स्टंट करते देखकर चौंक गए दर्शक, बोले- बंदे में है दम
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।