{"_id":"61dff3d60c9f4820b66b9888","slug":"bachpan-ka-pyar-fame-sehdev-dirdo-new-song-instagram-sahdev-recovering-after-accident","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bachpan ka pyar Boy: एक्सीडेंट के बाद नया गाना लेकर आए 'बचपन का प्यार' फेम सहदेव दिर्दो, यूजर्स ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bachpan ka pyar Boy: एक्सीडेंट के बाद नया गाना लेकर आए 'बचपन का प्यार' फेम सहदेव दिर्दो, यूजर्स ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 13 Jan 2022 03:11 PM IST
पिछले दिनों 'जाने मेरी जानेमन, बसपन (बचपन) का प्यार' गाकर चर्चा में आया बच्चा सहदेव दिर्दो सड़क हादसे का शिकार हो गया था। एक्सीडेंट में सहदेव को काफी चोटें आई थीं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि अब सहदेव पूरी तरह ठीक हो गए हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो साझा कर फैंस का धन्यवाद कहा है। इतना ही नहीं अपने नए वीडियो में सहदेव एक गाना भी गा रहे हैं।
Trending Videos
2 of 4
सहदेव दिर्दो
- फोटो : Instagram
इस नए गाने के बोल हैं, वेले वेले हो गए थे जो, बिजी-बिजी हो गए हैं वो...। हालांकि सहदेव का ये गाना फैंस को कुछ खास पसंद नहीं आया और यूजर्स उन्हें कुछ और करने की सलाह दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- बेटा बार-बार ये नहीं चलेगा...
इससे पहले उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा था- शब्द काफी नहीं होंगे। आप सभी का प्रार्थनाओं और दुआओं के लिए शुक्रिया। दिल से डॉक्टर देवेंद्र नाइक सर का धन्यवाद। इस वीडियो में सहदेव ने कहा- मैं अब पूरी तरह से ठीक हो गया हूं। उनके इस वीडियो पर बादशाह ने भी कमेंट किया है।
बता दें, सहदेव दिर्दो ने 'जाने मेरी जानेमन' गाना इस प्रकार गाया कि यह बड़ी तेजी से वायरल हो गया और सभी की जुबान पर चढ़ गया। सहदेव के स्कूल टीचर ने साल 2019 में उनकी कक्षा में बसपन का प्यार गाना गाते हुए उनका एक वीडियो रिकॉर्ड किया था। नीले रंग की शर्ट पहने, सहदेव सीधे कैमरे में देखते हैं और गाना गाते हैं। यह वीडियो जब वायरल हुआ तो छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सहदेव को माला पहनाकर सम्मानित किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।