सब्सक्राइब करें

Jacqueline Fernandez Viral Pic: सुकेश के साथ प्राइवेट तस्वीरें लीक होने से उड़ीं जैकलीन की नींदें, किताबों में तलाश रही हैं सुकून

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 13 Jan 2022 01:49 PM IST
विज्ञापन
Jacqueline Fernandez and Sukesh Chandrasekhar Photos Leaked: Actress Finds Solace in Spiritual Books and Journaling
jacqueline fernandez - फोटो : Instagram

200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस के आरोपी कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर और बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज का रिश्ता इन दिनों चर्चा में है। बीते दिनों सुकेश के साथ उनकी लवबाइट वाली एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसके बाद जैकलीन ने मीडिया और फैंस से अपील की कि इस तस्वीर को वायरल न करें। इन सभी घटनाओं ने जैकलीन का सुख चैन सब छीन लिया है और अब खबर सामने आई है कि जैकलीन किताबें पढ़कर खुद को तनाव मुक्त रखने की कोशिश कर रही हैं।

Trending Videos
Jacqueline Fernandez and Sukesh Chandrasekhar Photos Leaked: Actress Finds Solace in Spiritual Books and Journaling
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : अमर उजाला मुंबई

आध्यात्मिक किताबें पढ़ रहीं जैकलीन

रिपोर्ट्स के मुताबिक जैकलीन इन सब से निपटने के लिए आध्यात्म का सहारा ले रही हैं। वे इन दिनों आध्यात्मिक किताबें भी पढ़ रही हैं। खुद को तनाव से दूर रखने के लिए जैकलीन काफी ज्यादा मेडिटेशन भी कर रही हैं। इतना ही नहीं उन्हें लुईस एल हे की किताबें पढ़ते हुए देखा गया, जो हीलिंग के बारे में हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jacqueline Fernandez and Sukesh Chandrasekhar Photos Leaked: Actress Finds Solace in Spiritual Books and Journaling
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले जैकलीन और सुकेश की प्राइवेट फोटो लीक हुई थी। जिसके बाद जैकलीन ने एक लंबा नोट साझा किया था। उन्होंने लिखा, 'इस देश और यहां के लोगों ने मुझे हमेशा प्यार और सम्मान दिया है। इसमें मीडिया के मेरे दोस्त भी शामिल हैं, जिनसे मैंने बहुत कुछ सीखा है। मैं इस समय मुश्किल दौर से गुजर रही हूं, लेकिन मुझे यकीन है कि मेरे दोस्त और प्रशंसक मुझे इससे पार करने में मदद करेंगे।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Jacqueline Fernandez (@jacquelinef143)

Jacqueline Fernandez and Sukesh Chandrasekhar Photos Leaked: Actress Finds Solace in Spiritual Books and Journaling
जैकलीन फर्नांडिस के साथ सुकेश चंद्रशेखर - फोटो : सोशल मीडिया

जैकलीन ने आगे लिखा था, मैं अपने दोस्तों से अनुरोध करूंगी कि वे ऐसी कोई भी फोटो वायरल न करें जो मेरी प्राइवेसी को प्रभावित करे। आप अपने प्रियजनों के साथ ऐसा नहीं करते होंगे, मुझे यकीन है कि आप मेरे साथ भी ऐसा नहीं करेंगे। उम्मीद है कि न्याय और अच्छी समझ बनी रहेगी। धन्यवाद।

विज्ञापन
Jacqueline Fernandez and Sukesh Chandrasekhar Photos Leaked: Actress Finds Solace in Spiritual Books and Journaling
जैकलीन और सुकेश - फोटो : social media

जैकलीन श्रीलंका की रहने वाली हैं उनके पिता वहां के जाने माने बिजनेसमैन हैं वहीं उनकी मां एयरहोस्टेस रह चुकी हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सुकेश ने जैकलीन के माता-पिता को करोड़ों के तोहफे दिए जिनमें कार भी शामिल है। जैकलीन ने ED अधिकारियों को बताया था कि सुकेश चंद्रशेखर ने उन्हें कहा था कि वे जयललिता के परिवार से जुड़ा है। हालांकि पूछताछ में जैकलीन ने सुकेश संग रिश्ते से इनकार किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed