फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amitabh Bachchan:बिग बी के जन्मदिन से पहले फैंस को मिला तोहफा, दोबारा से रिलीज हो रही हैं शहंशाह की 11 फिल्में

Sat, 08 Oct 2022 05:28 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 08 Oct 2022 05:28 PM IST
विज्ञापन
Back to the Beginning amitabh bachchan 11 old movies released again on theaters
अमिताभ बच्चन - फोटो : twitter

सदी के महानायक और बॉलीवुड के शहंशाह के नाम से मशहूर दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन आज भी जब बड़े पर्दे पर आते हैं, तो सिनेमाघर सीटियों और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठता है। 11 अक्टूबर को अमिताभ बच्चन अपना 80वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं और इससे पहले ही उनके फैंस को एक जबरदस्त तोहफा मिला है। दरअसल बिग बी की 11 क्लासिक फिल्में एक बार फिर से सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद दी है।

Back to the Beginning amitabh bachchan 11 old movies released again on theaters
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन के करियर की शुरुआत की 11 क्लासिक फिल्में एक बार फिर से सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं। बिग बी के फैंस के लिए यह खबर किसी ट्रीट से कम नहीं है। बता दें कि 8 अक्टूबर यानी आज से 11 अक्टूबर यानी अमिताभ बच्चन के जन्मदिन वाले दिन तक उनकी आइकॉनिक फिल्मों को पीवीआर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। ये 11 फिल्में देशभर के 17 शहरों में 22 स्क्रीन्स पर रिलीज हो रही हैं।

Back to the Beginning amitabh bachchan 11 old movies released again on theaters
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर हैंडल और इंस्टाग्राम से पोस्ट साझा करते हुए लिखा- "बैक टू द बिगिनिंग .. उन फिल्मों के साथ जहां से सिनेमा में मेरा सफर शुरू हुआ ..डॉन और मिली को रिलीज हुए लगभग पचास साल हो गए ....अब सिनेमा में दिखाई दे रहे हैं .. और अधिक क्लासिक्स को बड़े पर्दे पर वापस देखने की उम्मीद है"। साथ ही उन्होंने एक पोस्टर भी साझा किया है, जिसमें डॉन से लेकर कुली और 'अमर, अकबर, एंथनी' तक के दृश्य देखे जा सकते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Back to the Beginning amitabh bachchan 11 old movies released again on theaters
गुडबाय रिव्यू - फोटो : सोशल मीडिया
बात करें वर्क फ्रंट की तो अभिनेता अमिताभ बच्चन की फिल्म 'गुडबाय' 7 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में साउथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना बिग बी की बेटी के किरदार में नजर आ रही हैं। इसके अलावा फिल्म में नीना गुप्ता, पावेल गुलाटी, एली अविराम, सुनील ग्रोवर और साहिल मेहता भी अहम भूमिकाओं में हैं। ये एक फैमिली ड्रामा फिल्म है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed