मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमाशी चक्रवर्ती और अमरीन की फिल्म 'बैड बॉय' के गानों के साथ-साथ टीजर ने फैंस से जबर्दस्त प्रशंसा बटोरी थी। साजिद कुरैशी और अंजुम कुरैशी द्वारा निर्मित आगामी रोमांटिक कॉमेडी 'बैड बॉय' को देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। इस बीच अब 'बैड बॉय' के निर्माताओं ने आज (13 अप्रैल) वाराणसी में एक कार्यक्रम में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया। ट्रेलर में दो विपरीत पक्षों के प्यार में पड़ने और एक-दूसरे के साथ रहने के लिए सभी बाधाओं से लड़ने की कहानी दिखाई गई है।
Bad Boy: नमाशी चक्रवर्ती-अमरीन की 'बैड बॉय' का धमाकेदार ट्रेलर जारी, सिनेमाघरों में इस दिन दस्तक देगी फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Satish Kaushik: अभी भी सदमे में है सतीश कौशिक की बेटी वंशिका, रो-रोकर हुआ बुरा हाल
अभिनेत्री अमरीन ने कहा, 'एक नए कलाकार के रूप में 'बैड बॉय' के साथ शुरुआत करना और उद्योग के सबसे महान निर्देशकों में से एक राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मैंने इस फिल्म को साइन करने के बारे में कभी नहीं सोचा था और मुझे यह मौका देने के लिए मैं फिल्म के निर्माता साजिद कुरैशी की बहुत आभारी हूं। मुझे उम्मीद है कि दर्शक हमारी फिल्म को उसी तरह बेइंतहा प्यार देंगे, जिस तरह उन्हें हमारे सभी गाने पसंद आए।
David Dhawan: डेविड धवन की हुई एंजियोप्लास्टी! हृदय की समस्या से जूझ रहे थे वरुण के पिता
फिल्म को लेकर मेकर्स का कहना है कि 'बैड बॉय की कहानी आपको अंत तक अपनी सीट से बांधे रखेगी। फिल्म आपको गुदगुदाने के साथ-साथ आपके दिल को भी छू लेगी। राजकुमार संतोषी के निर्देशन वाली रोमांटिक कॉमेडी में जॉनी लीवर, राजपाल यादव, शाश्वत चटर्जी, दर्शन जरीवाला और राजेश शर्मा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
Priyanka Chopra: अफेयर्स को लेकर कई साल बाद प्रियंका चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी, शाहिद कपूर को लेकर भी उठे सवाल
बैड बॉय का संगीत उस्ताद हिमेश रेशमिया ने तैयार किया है। 'बैड बॉय' का निर्माण अंजुम कुरैशी और साजिद कुरैशी ने इनबॉक्स पिक्चर्स के बैनर तले किया है और यह 28 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
Aditya Roy Kapur: अफेयर की खबरों के बीच फिर साथ नजर आए आदित्य और अनन्या, फैंस बोलें- 'सगाई' या 'एंडोर्समेंट'