{"_id":"666d365327a3001ec10d78a1","slug":"bad-cop-actor-anurag-kashyap-revealed-the-actors-he-launched-have-not-even-responded-for-the-new-film-2024-06-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Anurag Kashyap: 'जिन्हें किया लॉन्च, उन्होंने नई फिल्म के लिए जवाब तक नहीं दिया', अनुराग कश्यप का छलका दर्द","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Anurag Kashyap: 'जिन्हें किया लॉन्च, उन्होंने नई फिल्म के लिए जवाब तक नहीं दिया', अनुराग कश्यप का छलका दर्द
अनुराग कश्यप लीक से हटकर फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। अलग तरह की कहानियां पेशकर उन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। हाल ही में वह महाराजा नाम की फिल्म में बतौर अभिनेता नजर आए थे। वह जल्द ही लोगों के लिए बैड कॉप नाम की सीरीज लेकर आ रहे हैं। इस शो में वह अहम किरदार में नजर आने वाले हैं।
इस बीच निर्देशक ने एक साक्षात्कार में इंडस्ट्री के कलाकारों को लेकर एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। अनुराग ने कहा कि जब उन्होंने दो अभिनेताओं से उनकी नई फिल्म के लिए संपर्क करने की कोशिश की तो उन्होंने उन्हें पहले टाला और फिर जवाब देना बंद कर दिया।
निर्देशक ने खुलासा किया कि उन दोनों अभिनेताओं को उन्होंने ही लॉन्च किया था। इस बातचीत के दौरान अनुराग ने कहा कि वह उन कलाकारों का सम्मान करते हैं, जो वैध कारण बातकर फिल्म में काम करने से इनकार कर देते हैं। निर्देशक ने कहा कि वह उन लोगों से निराश हैं, जो उन्हें इंतजार करवाते हैं और बाद में संपर्क रखना भी छोड़ देते हैं।
उन्होंने कहा, "मुझे कुछ लोगों की खूबी पसंद है जो कोई कारण से फिल्म के लिए 'नहीं' कह देते हैं। मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं, लेकिन जो लोग आपको दो-तीन साल तक इधर-उधर घुमाते हैं और फिर मना कर देते हैं या फिर आपको जवाब देना भूल जाते हैं, ऐसे लोगों से मुझे समस्या है। दो अभिनेता हैं जिन्होंने मेरे साथ अपना करियर शुरू किया और फिर जिस फिल्म में मैं काम कर रहा हूं, उसको लेकर वे जवाब देना भूल गए। उन्होंने हां या न कहने की परवाह भी नहीं की। वे बस भूल गए।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।