फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandu Champion: 'आप कोच पर सवाल उठाते हैं', कार्तिक के ट्रांसफॉर्मेशन को फोटोशॉप बताने वालों पर बिफरे ट्रेनर

Sat, 15 Jun 2024 11:08 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 15 Jun 2024 11:08 AM IST
विज्ञापन
Chandu Champion star Kartik Aaryan trainer Tridev Pandey angry who call actor body transformation photoshop
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' सिनेमाघरों में लग चुकी है। कबीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कार्तिक के अलावा भाग्यश्री बोरसे, भुवन अरोड़ा, यशपाल शर्मा, विजय राज, राजपाल यादव और श्रेयस तलपदे जैसे स्टार्स हैं। फिल्म के लिए कार्तिक ने अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से सभी को चौंका दिया था। हालांकि, जब कार्तिक ने इसकी तस्वीर साझा की तो लोगों ने इसे फोटोशॉप बताकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। अब अभिनेता के ट्रेनर ने ट्रोल्स को लताड़ लगाई है।

Chandu Champion star Kartik Aaryan trainer Tridev Pandey angry who call actor body transformation photoshop
कार्तिक आर्यन - फोटो : इ्ंस्टाग्राम

कार्तिक की हाल ही में, पहले और बाद की वायरल तस्वीरें, जिसमें 39 प्रतिशत बॉडी फैट से लेकर सात प्रतिशत बॉडी फैट तक, उनके परिवर्तन को दर्शाती हैं। लोगों ने इसे फोटोशॉप करार दिया। जहां एक वर्ग कबीर खान निर्देशित उनकी बॉडी से प्रभावित था। वहीं, अन्य लोगों ने संदेह जताया कि क्या तस्वीर फोटोशॉप की गई थी या स्टेरॉयड के कारण यह परिवर्तन हुआ था।

Chandu Champion star Kartik Aaryan trainer Tridev Pandey angry who call actor body transformation photoshop
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम @kartikaaryan

अब अभिनेता के ट्रेनर त्रिदेव पांडे ने अपने हालिया साक्षात्कार में कहा कि जब भी लोग किसी एक्टर पर उंगली उठाते हैं, तो कोच भी सवालों के घेरे में आ जाता है। उन्होंने कहा,  "जिस किसी को भी लगता है कि यह बदलाव स्वाभाविक नहीं है, मैं NADA (नेशनल एंटी-डोपिंग एजेंसी) टेस्ट लेने के लिए अपनी जेब से पैसे देने को तैयार हूं, जब आप किसी अभिनेता पर संदेह करते हैं, तो आप कोच पर भी संदेह करना शुरू कर देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chandu Champion star Kartik Aaryan trainer Tridev Pandey angry who call actor body transformation photoshop
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

उन्होंने आगे कहा, "यह केवल वे लोग कहते हैं ,जो खुद इसे हासिल नहीं कर सकते। मैं खुद एक राष्ट्रीय मुक्केबाज रहा हूं और मुझे पता है कि हर मैच के बाद हमारा टेस्ट होता है। हम जानते हैं कि अगर हम कुछ लेते हैं, तो हम मैच जीत सकते हैं, लेकिन इसका असर हमें लंबे समय तक रहेगा। मैं कभी किसी को आर्टिफिशियल सप्लीमेंट लेने और बॉडी बनाने की सलाह नहीं दूंगा।"

विज्ञापन
Chandu Champion star Kartik Aaryan trainer Tridev Pandey angry who call actor body transformation photoshop
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन की चर्चा लंबे समय से हो रही थी। फिल्म 14 जून को आखिरकार रिलीज हो गई। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को उम्मीद के मुताबिक ओपनिंग नहीं मिल सकी है।

Sonakshi Sinha Wedding: हनी सिंह ने सोनाक्षी-जहीर को दीं शादी की शुभकामनाएं, बोले- मैं जरूर आऊंगा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed