फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonakshi Sinha Wedding: हनी सिंह ने सोनाक्षी-जहीर को दीं शादी की शुभकामनाएं, बोले- मैं जरूर आऊंगा

Sat, 15 Jun 2024 10:16 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 15 Jun 2024 10:16 AM IST
विज्ञापन
Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding Honey Singh Sends Best Wishes To couple by sharing post
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल, हनी सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

शत्रुघ्न सिन्हा के घर शहनाई बजने वाली है। बेटी सोनाक्षी की शादी की तैयारियां चल रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सोनाक्षी अपने कथित बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ जीवन के नए अध्याय की शुरुआत करने जा रही हैं। 23 जून शादी का दिन तय किया गया है। शादी का कार्ड वायरल हो रहा है। अब इस बीच सिंगर और रैपर हनी सिंह ने भी सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल को शादी के लिए बधाई दी है।

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding Honey Singh Sends Best Wishes To couple by sharing post
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल - फोटो : ट्विटर

सोनाक्षी सिन्हा और उनके लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल की शादी पर सबकी निगाहें टिकी हैं। शनिवार को सुबह-सुबह सोनाक्षी के दोस्त और रैपर यो यो हनी सिंह ने जोड़े को शुभकामनाएं भेजी हैं।

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding Honey Singh Sends Best Wishes To couple by sharing post
हनी सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

इंस्टाग्राम स्टोरीज पर हनी सिंह ने लिखा, "हालांकि मैं ग्लोरी के पहले गाने की शूटिंग के लिए लंदन में रहूंगा,लेकिन मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि मैं अपनी सबसे अच्छी दोस्त सोनाक्षी की शादी में शामिल होऊं। क्योंकि वह मेरे करियर में एक बड़ा सहारा रही हैं और उन्होंने जीवन में कई बार मेरी मदद की है। पावर कपल सोना और जहीर को शुभकामनाएं!! भोलेनाथ उन पर कृपा करें।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding Honey Singh Sends Best Wishes To couple by sharing post
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम

सोनाक्षी के एक करीबी सूत्र ने बताया कि अभिनेत्री 23 जून को मुंबई में अभिनेता जहीर इकबाल के साथ शादी के बंधन में बंध सकती हैं। शादी की चर्चाओं के बीच, दिलचस्प बात यह है कि सोनाक्षी और जहीर का एक ऑडियो इनवाइट वायरल हो गया है।

विज्ञापन
Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding Honey Singh Sends Best Wishes To couple by sharing post
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल - फोटो : सोशल मीडिया

लीक हुए इनवाइट में, दोनों ने कथित तौर पर अपनी शादी की खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि वे उस पल पर आने के लिए तैयार हैं, जो उन्हें एक-दूसरे का आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी बना देगा। आमंत्रण में जहीर और सोनाक्षी की बर्फ से ढकी हुई तस्वीर है, जिसमें जहीर सोनाक्षी के गाल पर किस कर रहे हैं। हालांकि, सोनाक्षी और जहीर ने अपने रिश्ते के बारे में तब से कुछ नहीं कहा है, जब से उनकी डेटिंग की अफवाहें सामने आई हैं।

Kalki 2898 AD : आ सकता है 'कल्कि 2898 एडी' का अगला भाग? सीक्वेल को लेकर वायरल हुआ नाग अश्विन का यह जवाब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed