{"_id":"5eb418578ebc3e9045439608","slug":"bad-man-of-bollywood-gulshan-grover-talks-about-his-friendship-with-rishi-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बीमारी के बावजूद 'बैड मैन' की ऑटोबायोग्राफी लॉन्च करने पहुंचे थे ऋषि कपूर, फिल्म में भी फ्री में किया था कैमियो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बीमारी के बावजूद 'बैड मैन' की ऑटोबायोग्राफी लॉन्च करने पहुंचे थे ऋषि कपूर, फिल्म में भी फ्री में किया था कैमियो
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Avinash Pal
Updated Thu, 07 May 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
गुलशन ग्रोवर और ऋषि कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नकारात्मक किरदारों से इंडस्ट्री में अपनी छाप छोड़ने वाले 'बैड मैन' गुलशन ग्रोवर के ऋषि कपूर से काफी अच्छे रिश्ते रहे हैं। ऋषि कपूर ने हमेशा गुलशन ग्रोवर को इडंस्ट्री में स्थापित होने और किरदार पाने में मदद की। गुलशन भी उन्हें अपने बड़े भाई की तरह मानते थे। दोनों ने फिल्म 'हवालात' से लेकर तमाम दूसरी फिल्मों में काम किया था।
2 of 5
गुलशन ग्रोवर और ऋषि कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
'हावालात' में गुलशन के काम से ऋषि काफी प्रभावित हुए थे। उन्होंने गुलशन की खुलकर तारीफ की और हमेशा उनकी मदद भी की। इस बारे में गुलशन बताते हैं, 'मैं इंडस्ट्री के बाहर का था। मैं एक आम इंसान था। उन्होंने मुझे हमेशा घर जैसा महसूस करवाया। उनसे मुलाकात के बाद मुझे उनके चलते इंडस्ट्री में और काम मिला। जिसके बाद मुझे कभी पीछे पलटकर नहीं देखना पड़ा। एक बार जब हम वैष्णो देवी मंदिर में शूट कर रहे थे तो हम ठंड में दर्शन करने के लिए चल दिए। मैंने एक पतला सा कुर्ता पायजामा पहना था। तब उन्होंने मुझे अपना एक महंगा शाल दिया और ओढ़ने के लिए कहा।'
3 of 5
Gulshan Grover
- फोटो : amar ujala
गुलशन ने ऋषि कपूर से जुड़े अपने कई दूसरे किस्से भी साझा किए। उन्होंने बताया कि 'जब मैं पहली वेब फीचर फिल्म 'बैडमेन' कर रहा था। फिल्म के निर्माताओं ने मुझे ऋषि कपूर से फिल्म में स्पेशल कैमियो के लिए पूछने को कहा जिसमें वह खुद के रोल में ही थे। मेकर्स का बजट उतना नहीं था कि वे उन्हें कॉस्ट कर पाते। मैंने ऋषि कपूर से बात की और उन्होंने बिना पैसा लिए काम करने के लिए हामी भर दी।' गुलशन ने यह भी बताया कि उन्होंने जब भी ऋषि कपूर से कोई भी सलाह या मदद मांगी उन्होंने मना नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गुलशन ग्रोवर और ऋषि कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
एक और किस्सा साझा करते हुए गुलशन बताते हैं कि जब वह न्यूयॉर्क में अपनी ऑटोबायोग्राफी को लॉन्च करने जा रहे थे तब उन्होंने ऋषि कपूर से समारोह में शामिल होने की गुजारिश की। ऋषि कपूर ने उन्हें बताया कि उन्हें डॉक्टर्स ने पब्लिक इवेंट से दूर रहने के लिए कहा है लेकिन वह आएंगे।
विज्ञापन
5 of 5
गुलशन ग्रोवर
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
समारोह के दिन भी ऋषि कपूर को हॉस्पिटल ईलाज के लिए जाना पड़ा था लेकिन वह आखिरकार वह समारोह में पहुंचे। गुलशन के अनुसार ऋषि कपूर बाहर से सख्त दिखते थे लेकिन अगर एक बार उन्हें कोई जान ले ते वह उनसे स्नेह करने लगेगा। आखिरी समय में भी गुलशन वाट्सएप के जरिए ऋषि कपूर के संपर्क में थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।