{"_id":"5eb40c0e8ebc3e90415948db","slug":"bhushan-kumar-announces-to-make-sequel-of-de-de-pyaar-de-and-sonu-ke-titu-ki-sweety","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में भूषण कुमार ने 'दे दे प्यार दे' और 'सोनू के टीटू...' के सीक्वल को दी हरी झंडी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लॉकडाउन में भूषण कुमार ने 'दे दे प्यार दे' और 'सोनू के टीटू...' के सीक्वल को दी हरी झंडी
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Thu, 07 May 2020 07:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
भूषण कुमार
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार लॉकडाउन में भी आराम से बैठने वाले लोगों में प्रतीत नहीं होते हैं। जहां एक तरफ टी सीरीज अपने संगीत के माध्यम से लोगों को लगातार जागरुक और प्रेरित करने की कोशिश कर रहा है वहीं दूसरी तरफ भूषण कुमार ने अपने प्रोडक्शन की दो फिल्मों 'दे दे प्यार दे' और 'सोनू की टीटू की स्वीटी' के सीक्वल को हरी झंडी दे दी है।
2 of 5
Bhushan and Divya
भूषण कुमार ने टी सीरीज के प्रोडक्शन की आने वाली फिल्में 'भुज:द प्राइड ऑफ इंडिया' और 'सत्यमेव जयते 2' की स्थिति को भी साफ किया है। 'भुज...' के बारे में बात करते हुए भूषण कुमार ने बताया कि लॉकडाउन के खत्म होने के बाद फिल्म की शूटिंग खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा, 'भुज में अभी 10 दिनों का काम बचा हुआ है। हालात सामान्य होने के बाद शूटिंग शुरू की जाएगी। हालांकि बड़ा सवाल यह है कि यह फिल्म तय तारीख (15 अगस्त) को रिलीज हो पाएगी या नहीं।'
3 of 5
satyamev jayate
फिल्म के बारे में भूषण कुमार ने आगे बताया, 'भुज अभी तक सही मालूम पड़ रही है। आज के समय में लोग असल सिनेमा देखना चाहते हैं इसलिए हमें उम्मीद है कि हम सभी की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। लेकिन अभी सबसे जरूरी बात यह है कि हम मौजूदा आपातकालीन परिस्थिति से बाहर निकलें।' वहीं 'सत्यमेव जयते 2' की बात करें तो जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला कुमार अभिनीत इस फिल्म की शूटिंग लॉकडाउन के चलते बाधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
De De Pyaar De
- फोटो : social media
पिछले महीने मुंबई में इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली थी। भूषण कुमार ने यह खास जानकारी भी साझा की है कि पिछले साल रिलीज हुई अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और तब्बू अभिनीत फिल्म 'दे दे प्यार दे' का सीक्वल बन सकता है। इसे लेकर लव रंजन और उनके दिमाग में विचार है।
विज्ञापन
5 of 5
Sonu Ke Titu Ki Sweety
वहीं उन्होंने इस बात पर भी मोहर लगा दी कि वे 'सोनू के टीटू की स्वीटी 2' पर भी जल्द काम शुरू करेंगे। गौरतलब है कि दोनों ही फिल्मों का निर्माण भूषण कुमार की टी सीरीज और लव रंजन के प्रोडक्शन हाउस लव फिल्म्स ने मिलकर किया था जो बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।