फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इरॉस की हॉलीवुड स्टूडियो से डील पहुंची बॉम्बे हाईकोर्ट, भंसाली को मिलेंगे इतने लाख रुपये

Thu, 07 May 2020 06:18 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 07 May 2020 06:18 PM IST
विज्ञापन
Bombay Highcourt Directs Eros International To Pay Sanjay Leela Bhansali For Ramleela Copyright
Goliyo Ki Rasleela Ram Leela - फोटो : twitter

साल 2013 में रिलीज हुई रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'रामलीला' को लेकर कॉपीराइट विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस फिल्म का निर्माण इरॉस इंटरनेशन ने किया था वहीं भंसाली प्रोडक्शंस इस फिल्म में सह निर्माता के रूप में था। बीते सोमवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने दोनों के बीच के कॉपीराइट विवाद में इरॉस इंटरनेशनल मीडिया लिमिटेड को तीन हफ्ते के भीतर भंसाली प्रोडक्शन्स को 19.39 लाख रुपये देने का आदेश दिया है।

Bombay Highcourt Directs Eros International To Pay Sanjay Leela Bhansali For Ramleela Copyright
sanjay leela bhansali

वहीं, इरॉस इंटरनेशनल की तरफ से साझा किए गए बयान के अनुसार वे भंसाली  प्रोडक्शंस के खिलाफ जल्द कार्रवाई कर सकते हैं। बयान के अनुसार, 'बॉम्बे हाईकोर्ट ने हमारे पक्ष में मामले को स्थगित कर दिया है। हम समझौते के अनुसार पहले ही चेक उपलब्ध करवा चुके हैं। हम संजय लीला भंसाली की इस निराधार कार्रवाई के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करेंगे।'

Bombay Highcourt Directs Eros International To Pay Sanjay Leela Bhansali For Ramleela Copyright
ram leela

गौरतलब है कि फिल्म 'गोलियों की रासलीला: रामलीला' का निर्माण इरॉस इंटरनेशनल और संजय लीला भंसाली ने मिलकर किया था। हालांकि बाद में इस फिल्म के कॉपीराइट को लेकर विवाद हो गया। भंसाली प्रोडक्शंस ने इरॉस को फिल्म से जुड़ी बिक्री, लाइसेंसिंग, वितरण और अधिकारों को नवीनीकृत करने से रोकने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट की शरण ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bombay Highcourt Directs Eros International To Pay Sanjay Leela Bhansali For Ramleela Copyright
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Social Media

उन्होंने यह दावा किया कि इरॉस का विलय गलत और भ्रामक जानकारियों पर आधारित था और एसटीएक्स फिल्मवर्क्स या अन्य कंपनियां फिल्म में किसी भी अधिकार का दावा नहीं कर सकती हैं।

विज्ञापन
Bombay Highcourt Directs Eros International To Pay Sanjay Leela Bhansali For Ramleela Copyright
Sanjay Leela Bhansali

कोर्ट ने भी इरॉस और हॉलीवुड कंपनी एसटीएक्स के बीच हुए समझौते को गलत और भ्रामक करार दिया। इस बारे में जब और अधिक जानकारी के लिए भंसाली  प्रोडक्शंस और इरॉस इंटरनेशनल मीडिया से संपर्क किया गया तो उन्होंने कुछ और बताने में अपनी असमर्थता जताई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed