फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bade Miyan Chote Miyan: 'बड़े मियां छोटे मियां' की रिलीज डेट आई सामने, सलमान खान की राह पर चलेंगे अक्षय-टाइगर

Fri, 05 May 2023 03:14 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 05 May 2023 03:14 PM IST
विज्ञापन
Bade Miyan Chote Miyan: report says akshay kumar and tiger shroff starrer action film will release on eid 2024
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार लगातार फ्लॉप फिल्मों की लाइन लगा रहे हैं। अभिनेता की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'सेल्फी' भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। अब उन्हें अपनी अगली फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' से बहुत उम्मीदें हैं। अक्षय के साथ-साथ फैंस भी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि इस फिल्म में उन्हें दो एक्शन हीरो अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी देखने को मिलेगी। अब फैंस के लिए फिल्म से जुड़ा नया अपडेट सामने आया है, जो इसकी रिलीज डेट को लेकर है।

Bade Miyan Chote Miyan: report says akshay kumar and tiger shroff starrer action film will release on eid 2024
बड़े मियां और छोटे मियां - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की एक्शन कॉमेडी फिल्म की घोषणा के बाद से फैंस काफी उत्साहित हैं। इन दोनों को बॉलीवुड का सबसे बड़ा एक्शन स्टार माना जाता है और उन्हें एक साथ देखना फैंस के लिए ट्रीट है। फिल्म की शूटिंग कुछ समय पहले शुरू हुई थी और अब आने वाले हफ्ते में इसकी शूटिंग पूरी हो जाएगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, अब निर्माता फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा करने वाले हैं।

Smriti Irani: स्मृति ईरानी ने साझा किया 25 साल पुराना वीडियो, कहा- हां मैं पतली थी, याद दिलाने की जरूरत नहीं

Bade Miyan Chote Miyan: report says akshay kumar and tiger shroff starrer action film will release on eid 2024
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स के अनुसार, निर्माताओं ने यह फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज करने की योजना बनाई है यानी कि यह फिल्म साल 2024 में ईद के हिसाब से 10 या 11 अप्रैल को रिलीज हो सकती है। दरअसल, ईद को बड़ी रिलीज विंडो माना जाता है। पूजा एंटरटेनमेंट ने एक्शन से भरपूर 'बड़े मियां छोटे मियां' जैसी बड़ी फिल्म के लिए हॉलिडे पीरियड होने के कारण ईद की डेट लॉक कर दी है।

Esha Deol: फिल्म धूम में बिकिनी सीन के लिए हेमा मालिनी से ईशा देओल ने ली थी इजाजत, ऐसा था मां का रिएक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
Bade Miyan Chote Miyan: report says akshay kumar and tiger shroff starrer action film will release on eid 2024
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म को यूरोप और यूएई में कुछ बेहतरीन स्थानों पर शूट किया गया है। फिल्म में फैंस को अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ का दमदार एक्शन अवतार देखने को मिलेगा। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। अब 'सुल्तान' और 'भारत' के बाद 'बड़े मियां छोटे मियां' ईद पर रिलीज होने वाली अली अब्बास की तीसरी फिल्म होगी। पहले यह फिल्म दिसंबर 2023 में रिलीज होने वाली थी, जिसका क्लैश शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' से होने वाला था। हालांकि, अब इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है, क्योंकि फिल्म की प्रोडक्शन टीम इसके पोस्ट प्रोडक्शन पर खास ध्यान देना चाहती है।

The Kerala Story Twitter Review: दमदार और झकझोर कर रख देने वाली फिल्म, फैंस का दिल छू गई अदा खान की अदाकारी

विज्ञापन
Bade Miyan Chote Miyan: report says akshay kumar and tiger shroff starrer action film will release on eid 2024
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : सोशल मीडिया

'बड़े मियां छोटे मियां' को इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी एक्शन सीक्वेंस फिल्म कहा जा रहा है। फिल्म के निर्माता जैकी भगनानी और दीपशिखा देशमुख हैं। फिल्म में अक्षय और टाइगर के साथ सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर और अलाया एफ भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म के बाद अक्षय कुमार फिल्म 'हेरा फेरी 3' में परेश रावल और सुनील शेट्टी के साथ नजर आएंगे।

Katrina-Vicky: विक्की कटरीना के घर जल्द गूंजने वाली है किलकारी! अभिनेत्री की दोस्त ने किया खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed