फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#MeToo पर आया नीना गुप्ता का बयान, 'मेरे साथ कई बार ऐसा हुआ लेकिन समझ नहीं आ रहा कि कैसे...'

Wed, 17 Oct 2018 05:04 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 17 Oct 2018 05:04 PM IST
विज्ञापन
badhaai ho actress neena gupta speak up on me too campaign in bollywood
neena gupta
बॉलीवुड अदाकारा नीना गुप्ता का कहना है कि पुरुषों को प्राथमिकता बनाना उनकी जिंदगी की बड़ी गलती थी। इसकी वजह से उनका ध्यान करियर से हटकर सही पार्टनर चुनने पर केंद्रित हो गया। ‘खानदान’, ‘भारत एक खोज’, ‘सांस’ जैसे टीवी शो और ‘वो छोकरी’, ‘गांधी’ एवं ‘मुहाफिज’ जैसी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय के लिए प्रसिद्ध नीना (64) ने कहा कि अच्छा रिश्ता बनाए रखने की चाहत ने करियर से उनका ध्यान भटकाया।
badhaai ho actress neena gupta speak up on me too campaign in bollywood
neena gupta
18 अक्टूबर को नीना की फिल्म 'बधाई हो' रिलीज होने वाली है । इसी के प्रमोशन के दौरान नीना ने बताया, ‘‘मैं हमेशा अच्छा काम करना चाहती थी और दमदार भूमिकाएं निभाना चाहती थी। लेकिन अब जब मैं पीछे मुड़कर देखती हूं तो मुझे लगता है कि पुरुष मेरी प्राथमिकता बन गए थे और यह मेरी बड़ी गलती थी।'
badhaai ho actress neena gupta speak up on me too campaign in bollywood
neena gupta
'मेरा ध्यान करियर बनाने से हटकर सही पार्टनर चुनने पर केंद्रित हो गया। महिलाओं की जिंदगी में पुरुष कभी प्राथमिकता नहीं होने चाहिए। मैं वाकई अच्छा काम कर रही थी। मैं लिख रही थी, निर्देशन कर रही थी और टीवी पर कुछ बेहतरीन चीजों का निर्माण कर रही थी। निजी जिंदगी में मैं जिन चीजों से गुजरी, मेरी पेशेवर पसंद-नापसंद पर उसका गहरी छाप पड़ी।’’ 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
badhaai ho actress neena gupta speak up on me too campaign in bollywood
नीना गुप्ता
नीना ने कहा कि महिलाओं की परवरिश ही कुछ ऐसी होती है कि उन्हें अपने रिश्तों को निजी लक्ष्यों से ऊपर रखना पड़ता है। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे पुरुष को तलाशना लगभग नामुमकिन है जो अपने बराबर या अपने से ऊंचे दर्जे की महिलाओं का साथ निभा सके। ऐसे पुरुष इस दुनिया में अब नहीं हैं। एक तरह से हमें हमेशा अपनी जिंदगी में तकलीफों का सामना करना होगा।’’ 
विज्ञापन
badhaai ho actress neena gupta speak up on me too campaign in bollywood
नीना गुप्ता
नीना ने कहा, ‘‘यदि हम सख्ती से काम लें तो समस्या, यदि हम ऐसा न करें तो भी समस्या। मुझे नहीं लगता कि कोई महिला अपनी जिंदगी या अपने साथ होने वाले बर्ताव से पूरी तरह खुश होती है।’’ बहरहाल, उनका मानना है कि ‘मी टू’ मुहिम से भारत में हालात बहुत हद तक बदलेंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed