फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आयुष्मान की 'बधाई हो' ने 4 दिन में ही कमा लिया दोगुना, 'नमस्ते इंग्लैड' हो गई फुस्स

Mon, 22 Oct 2018 04:40 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 22 Oct 2018 04:40 PM IST
विज्ञापन
badhai ho and namaste england box office collection day 4
badhai ho - फोटो : instagram

बड़े पर्दे पर इन दिनों आयुष्मान खुराना के जलवे बरकरार है। पहले अंधाधुन से सभी की वाहवाही लूटने वाले आयुष्मान की अब बधाई हो रिलीज हुई है। दशहरे के मौके पर आई इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, जिस पर ये फिल्म खरी उतरती दिख रही है। फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन ही बजट से ज्यादा की कमाई कर ली।

badhai ho and namaste england box office collection day 4
बधाई हो - फोटो : self

अमित शर्मा के निर्देशन में बनी बधाई हो में मुख्य किरदार आयुष्मान खुराना, सान्या मल्होत्रा, नीना गुप्ता, गजराज राव, सान्या मल्होत्रा, शीबा चड्ढा और सुरेखा सिकरी ने निभाया है। फिल्म एक उम्रदराज महिला के गर्भवती होने की कहानी है। जिसे कॉमेडी-ड्रामा के अंदाज में पिरोया गया है। फिल्म का कुल बजट 25 करोड़ है।

badhai ho and namaste england box office collection day 4
बधाई हो - फोटो : self

फिल्म के ट्रेलर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। जिसका फायदा फिल्म के कलेक्शन पर देखा जा सकता है। बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक रिलीज के महज 4 दिन में बधाई हो ने 44.50 करोड़ की कमाई कर ली है। दशहरे की वजह से लॉन्ग वीकेंड का फायदा भी फिल्म को मिला। गुरुवार को इसका कलेक्शन 7.25 करोड़, शुक्रवार को 11.75 करोड़, शनिवार को 12.25 करोड़ वहीं रविवार को कुल कमाई 13.25 करोड़ रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
badhai ho and namaste england box office collection day 4
namaste england song

इस हफ्ते दूसरी फिल्म नमस्ते इंग्लैंड रिलीज हुई। अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की इस फिल्म को पहले दिन ही ठंडा रिस्पॉन्स मिला। भारी भरकम बजट में बनी इस फिल्म ने केवल 6.10 करोड़ रुपये कमाए। पहले दिन गुरुवार को 1.50 करोड़, शुक्रवार को 2 करोड़, शनिवार को 1.25 करोड़ वहीं रविवार को 1.35 करोड़ रुपये का बिजनेस किया।

विज्ञापन
badhai ho and namaste england box office collection day 4
Namaste England

'नमस्ते इंग्लैंड' फिल्म का बजट करीब 40 करोड़ बताया जा रहा है। यह फिल्म 2000 स्क्रीन्स पर रिलीज हो रही है। इसमें भारत के अलावा विदेश में भी शूटिंग हुई है। फिल्म को विपुल अमृतलाल शाह ने डायरेक्ट किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed