फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

11वें दिन अमिताभ के आगे 'कैप्टन मार्वल' का टिकना हुआ मुश्किल, कलेक्शन रहा इतने करोड़

Tue, 19 Mar 2019 08:23 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 19 Mar 2019 08:23 AM IST
विज्ञापन
badla and captain marvel box office collection day 11
badla, captain marvel - फोटो : social media

अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की फिल्म बदला ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त पकड़ बना रखी है। सुजॉय घोष के निर्देशन में बनी सस्पेंस थ्रिलर पर बेस्ड बदला दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरी और शानदार कमाई की है। 21 मार्च को अक्षय कुमार की फिल्म केसरी रिलीज होगी, उससे पहले बदला के पास अच्छा मौका है कि कलेक्शन को जितना बढ़ा सके।

badla and captain marvel box office collection day 11
badla film - फोटो : social media

फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श के मुताबिक, बदला ने पहले हफ्ते 38 करोड़ की कमाई की वहीं दूसरे हफ्ते अभी तक 18.70 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने रविवार को रिकॉर्डतोड़ कमाई की और 8.05 करोड़ कमाकर कुल 56.70 करोड़ जुटा लिए हैं।



 

badla and captain marvel box office collection day 11
badla - फोटो : file photo

बदला ने पहले हफ्ते की कमाई के मामले में पिंक (35.91 करोड़) और 102 नॉट आउट (27.70 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि दोनों ही फिल्मों में अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में थे। सुजॉय घोष के निर्देशन में बनी बदला स्पैनिश फिल्म कॉन्ट्राटिएम्पो (Contratiempo) से प्रेरित है। करीब 30 करोड़ के बजट में बनी बदला को 2,200 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
badla and captain marvel box office collection day 11
Captain Marvel - फोटो : social media

बदला के साथ ही रिलीज हुई हॉलीवुड की फिल्म कैप्टन मार्वल ने पहले हफ्ते जो रफ्तार दिखाई थी दूसरे हफ्ते वो धीमा पड़ गया। कैप्टन मार्वल ने रविवार को केवल 5.60 करोड़ कमाए। इस तरह फिल्म ने कुल 70.76 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।



 

विज्ञापन
badla and captain marvel box office collection day 11
captain marvel - फोटो : social media

सुपरवूमेन के अवतार में ब्री लार्सन को दर्शक पसंद कर रहे हैं। कैप्टन मार्वल फिल्म को एवेंजर्स सीरीज की अगली फिल्म एंडगेम से जोड़ा गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि एवेंजर्स में कैप्टन मार्वल सबसे ताकतवर सुपरहीरोज में से एक है। फिल्म को इंग्लिश के अलावा हिंदी, तेलुगू और तमिल भाषा में रिलीज किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed