सब्सक्राइब करें

बेटी के साथ सेक्स एजुकेशन पर जरूर बात करूंगा, जब वो बड़ी हो जाएगी: बादशाह

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Fri, 02 Aug 2019 12:18 PM IST
विज्ञापन
badshah revealed he want to talk about adult education with his daughter
badshah
सिंगर और रैपर बादशाह फिल्म 'खानदानी शफाखाना' से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म में बादशाह के साथ सोनाक्षी सिन्हा भी लीड रोल में हैं । ये फिल्म सेक्स एजुकेशन पर आधारित है । हाल ही में बादशाह ने फिल्म को लेकर बात की । इसमें उन्होंने कहा कि वो अपनी बेटी के साथ सही उम्र में सेक्स एजुकेशन के बारे में बात जरूर करेंगे । 
Trending Videos
badshah revealed he want to talk about adult education with his daughter
badshah
बादशाह कहते हैं, 'मैं अपनी बेटी के बड़े होने का इंतजार कर रहा हूं । एक सही उम्र में मैं उससे सेक्स एजुकेशन पर बात करूंगा । इस मुद्दे पर हमारे समाज में कोई बात नहीं करता । मेरी बेटी को सबकुछ पता होना चाहिए ।' बादशाह ने ये भी कहा कि उन्हें नहीं पता कि वो ये सब कैसे करेंगे लेकिन वो ऐसा करने के लिए काफी उत्साहित दिखे । बादशाह की बेटी का जन्म साल 2017 में हुआ था । 
विज्ञापन
विज्ञापन
badshah revealed he want to talk about adult education with his daughter
badshah
फिल्म में अपने किरदार के बारे में बादशाह ने बताया कि उनका रोल फिल्म में गबरू घैटाक का है। उसके पास खूब पैसा है। महंगी गाड़ी है। उनका रहन-सहन भी रईसों जैसा है लेकिन वह एक लैंगिक बीमारी से भी जूझ रहा है। यह परेशानी क्या है, ये तो फिल्म देखकर ही पता चलेगा लेकिन फिल्म के मुख्य संदेश की बात करें तो इसके हिसाब से उनका ये किरदार बिल्कुल परफेक्ट है। 
 
badshah revealed he want to talk about adult education with his daughter
नूर में सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म को शिल्पी दासगुप्ता ने डायरेक्ट किया है । ये 2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है । इसमें सोनाक्षी और बादशाह के अलावा अन्नू कपूर और वरुण शर्मा भी नजर आएंगे । फिल्म में सोनाक्षी 'बेबी' नाम की लड़की का किरदार निभा रही हैं । 'बेबी' अपने अंकल का फर्टिलिटी क्लीनिक चलाती हैं । जिसमें सेक्स संबंधी समस्याओं का समाधान किया जाता है ।
विज्ञापन
badshah revealed he want to talk about adult education with his daughter
Sonakshi Sinha - फोटो : social media
हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने भी बताया था कि उन्होंने अपने पैरेंट्स से कभी एडल्ट टॉक नहीं की है । वो कहती हैं, 'दोस्तों के साथ तो ऐसी बातें करना कम उम्र में ही शुरू हो गया था । स्कूल और कॉलेज में दोस्तों के साथ ये बातें करना नॉर्मल बात है । बातें करने से आपको बहुत सी चीजों की जानकारी मिल जाती है । कई चीजों को लेकर आप जागरूक हो जाते हो । लेकिन मैंने अपने पैरेंट्स के साथ कभी ऐसी बातें नहीं की हैं । ऐसा कभी नहीं हुआ । मैं ऐसी अकेली नहीं हूं । दूनिया में ऐसे बहुत से लोग होंगे जो अपने माता-पिता से सेक्स के बारे में बात करते हुए हिचकिचाते होंगे ।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed